Hindi Newsएनसीआर Newsfaridabad 20 colonies will get uninterrupted drinking water supply by 6 new rainy wells
फरीदाबाद में 6 नए रेनीवेल से 20 कॉलोनियों की बुझेगी प्यास, 1 लाख लोगों को मिलेगा भरपूर पानी

फरीदाबाद में 6 नए रेनीवेल से 20 कॉलोनियों की बुझेगी प्यास, 1 लाख लोगों को मिलेगा भरपूर पानी

संक्षेप:

एनसीआर के फरीदाबाद शहर में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से यमुना किनारे बनाए जा रहे 6 रेनीवेल का निर्माण कार्य 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 20 कॉलोनियों में निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी।  

Dec 13, 2025 07:33 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

एनसीआर के फरीदाबाद शहर में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से यमुना किनारे बनाए जा रहे 6 रेनीवेल का निर्माण कार्य 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 20 कॉलोनियों में निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। इससे शहर के लगभग एक लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

औद्योगिक नगरी में यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और अलग-अलग इलाकों में लगे 1700 ट्यूबवेलों के जरिये रोज 330 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है, जबकि मांग 450 एमएलडी है। इसकी पाइपलाइन जब यमुना से चलती है तो पूर्वी हिस्से के तमाम कॉलोनियों व सेक्टरों को पानी की सप्लाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर एनआईटी की तरफ बढ़ती है। एनआईटी और बड़खल आखिरी जोर पर पड़ता है। इसलिए यहां पानी कम पहुंच पाता है, क्योंकि ज्यादातर पानी पूर्वी हिस्से में ही बंट जाता है, जिससे गर्मी बढ़ने के साथ पानी की किल्लत शुरू हो जाती है।

इन इलाकों में ज्यादा समस्या

शहर में पेयजल की समस्या सबसे ज्यादा एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में है। सेक्टर-25 जलघर से पानी सेक्टर-55, 22, 23, संजय कॉलोनी, प्रतापगढ़, एसजीएम नगर, सैनिक कॉलोनी, जीवन नगर, राजीव कॉलोनी तक जाता है, लेकिन इस बूस्टर में पानी इतना कम आता है कि सभी इलाकों में तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में कुछ लोग ट्यूबवेल का खारा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियां होती हैं तो कुछ लोग प्राइवेट टैंकर मंगवा कर काम चलाते हैं।

लालपुर और मिर्जापुर गांव में रेनीवेल बन रहे

लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए एफएमडीए की ओर से गांव लालपुर, मिर्जापुर और मंझावली सहित कई गांव में 12 रेनीवेल लगाए जा रहे हैं। इनमें से छह रेनीवेल का निर्माण कार्य जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक की क्षमता 10 एमएलडी होगी। इन रेनीवेल के चालू होने से एनआईटी सहित करीब 20 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

प्राइवेट टैंकरों पर निर्भरता

एनआईटी और बड़खल सहित कई कॉलोनियों में पानी की भारी कमी होने के कारण प्राइवेट टैंकरों का धंधा खूब फल-फूल रहा है। सुबह 5 बजे से संबंधित इलाकों में टैंकर पहुंचने शुरू हो जाते हैं। नलों में पानी न आने से लोगों को मजबूरीवश टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ता है।

विशाल बंसल, चीफ इंजीनियर, एफएमडीए, ''रेनीवेल का निर्माण तेजी से चल रहा है। हमारा प्रयास है कि छह माह में काम पूरा कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा, जिससे शहर में करीब 60 एमएलडी पानी और बढ़ जाएगा।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।