दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्राओं पर पंखा गिरा, एक के सिर पर 9 टांके लगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। इस घटना में घायल हुई एक छात्रा के सिर पर 9 टांके लगे हैं। दूसरी छात्रा को मामूली चोटें आईं। शिक्षा निदेशालय ने घटना की जांच के लिए दो सदस्य कमेटी का गठन किया है। कमेटी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

दिल्ली के सरकारी स्कूल में दो बच्चों पर पंखा गिरा।
दिल्ली के सरकारी स्कूल में दो बच्चों पर पंखा गिरा।

राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को सागरपुर स्थित एसकेवी नंबर दो में कक्षा में दो छात्राओं के सिर के ऊपर अचानक से पंखा गिर गया। इसमें एक छात्रा गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिसमें छात्रा के सिर में नौ टांके आए हैं। वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं, दूसरी छात्रा को मामूली रूप से खरोंच आई है, उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है, जब कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने घटना की जांच के लिए दो सदस्य कमेटी का गठन किया है। कमेटी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साउथ वेस्ट जोन 21 की डीडीई ने बताया कि दोनों छात्राएं आठवीं कक्षा की हैं। जैसे ही घटना घटी दोनों छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, एक छात्रा के सिर पर चोट लगी है। वह अब ठीक तरह से बोल पा रही है। छात्रा अपने परिजनों के साथ डॉक्टरों की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अप्रिय घटना न इसके लिए स्कूलों में जांच की जाएगी।

स्कूलों में मध्यावधि परीक्षा की डेट शीट जारी

राजधानी के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 की मध्यावधि परीक्षाओं की तिथियां बुधवार को घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा सुबह और शाम को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह परीक्षाएं तीसरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी। स्कूलों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

आप ने पर्चे बांटकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

कथित साइकिल घोटाले का आरोप लगाकर आप ने बुधवार को अनूठे अंदाज में विरोध जताया। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली के हर वार्ड में स्थित कन्या विद्यालय के बाहर पर्चे बांट कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने छात्राओं के साथ केक काटकर शिक्षा मंत्री का जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्राओं पर पंखा गिरा, एक के सिर पर 9 टांके लगे