Hindi Newsएनसीआर NewsFake RTO challan message fraud with Gurugram businessman
RTO चालान का फर्जी मैसेज भेज 2.5 लाख उड़ाए, साइबर ठगों ने गुरुग्राम के कारोबारी को लगाया चूना

RTO चालान का फर्जी मैसेज भेज 2.5 लाख उड़ाए, साइबर ठगों ने गुरुग्राम के कारोबारी को लगाया चूना

संक्षेप:

साइबर ठगों ने गुरुग्राम के एक कारोबारी को आरटीओ चालान का फर्जी मैसेज भेजकर उनके बैंक खाते से दो लाख 47 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। यह चौंकाने वाली घटना तब हुई, जब पीड़ित ने वॉट्सऐप पर आए लिंक को क्लिक किया, लेकिन वह लिंक खुला नहीं। 

Tue, 9 Sep 2025 11:26 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

साइबर ठगों ने गुरुग्राम के एक कारोबारी को आरटीओ चालान का फर्जी मैसेज भेजकर उनके बैंक खाते से दो लाख 47 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। यह चौंकाने वाली घटना तब हुई, जब पीड़ित ने वॉट्सऐप पर आए लिंक को क्लिक किया, लेकिन वह लिंक खुला नहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेक्टर-7 निवासी अंबरीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें उनके वाहन का आरटीओ चालान जारी होने की बात कही गई थी। मैसेज में एक हाइपरलिंक था, जिसे खोलने के लिए कहा गया था। अंबरीश ने उस लिंक को कई बार खोलने की कोशिश की, लेकिन वह खुला। हालांकि, उसी रात उनके बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुईं। इनमें से तीन ट्रांजेक्शन 50-50 हजार की और एक 97 हजार 486 की थी। कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से कुल दो लाख 47 हजार 486 निकाल कर ठगी की गई।

उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में निवेश और नौकरी दिलाने के नाम पर प्राय: ठगी के मामले सामने आते हैं। चालान के नाम पर इस तरह ठगी के मामले काफी कम आते हैं। पुलिस के लिए यह एक नई चुनौती है।

फिशिंग और मैलवेयर अटैक का शक : पुलिस का मानना है कि यह मामला फिशिंग और मैलवेयर अटैक का हो सकता है। ऐसे हमलों में, ठग फर्जी मैसेज के जरिये लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर के डिवाइस में एक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। उनकी निजी और बैंक जानकारी चुरा लेता है। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रांजेक्शन को ट्रेस करने के लिए बैंक और टेलीकॉम कंपनियों से डेटा मांगा है।

ये सावधानी बरतें

● कोई अनजान व्यक्ति पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहे तो पुलिस से मिलें।

● कोई व्यक्ति मनी लॉड्रिंग केस में नाम आने की बोले तो विश्वास न करें।

● कोई अनजान व्यक्ति किसी ग्रुप पर जोड़ता है तो उससे इसका कारण अवश्य पूछें।

यहां शिकायत करें

साइबर ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें

cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

नजदीकी थाने और चौकी में भी संपर्क करें

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।