Hindi Newsएनसीआर NewsEyewitness Recall Red fort Blast Horror Body Parts spread on the road
किसी का हाथ पड़ा था, किसी का फेफड़ा; चश्मदीद ने बताया धमाके के बाद खौफनाक मंजर

किसी का हाथ पड़ा था, किसी का फेफड़ा; चश्मदीद ने बताया धमाके के बाद खौफनाक मंजर

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद अफरा तफरी मची हुई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि आसपास भगदड़ मच गई और काफी दूर तक लोगों को धमाके की आवास सुनाई दी।

Nov 10, 2025 08:23 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद अफरा तफरी मची हुई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि आसपास भगदड़ मच गई और काफी दूर तक लोगों को धमाके की आवास सुनाई दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कार में हुए धमाके के बाद आसपास खड़ी हुई गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के बाद चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर बयां किया है। एक शख्स ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि हम सब सहम गए। फिर हमने थोड़ा आगे जाकर देखा तो किसी का हाथ पड़ा हुआ था किसी के फेफड़े पड़े हुए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चश्मदीद ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने फेफड़े देखे और सोचा कि ऐसे ही कुछ होगा। इसके बाद थोड़ी दूर पर उन्होंने एक हाथ पड़ा देखा जिसे देखकर वह दंग रह गए। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया, हमें सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ है। हमने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सात यूनिट मौके पर भेजी गईं। शाम 7:29 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। हमारी सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं।

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसकी तीव्रता काफी अधिक थी। इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है। एक अधिकारी ने धमाके में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी है। विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, मैं गुरुद्वारे में था, जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की थी। उसने बताया, विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।