Hindi Newsएनसीआर Newsexplosion in car near red fort in delhi some vehicles catch fire
दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, कई वाहनों में आग; 9 की मौत, लोगों के उड़े चीथड़े

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, कई वाहनों में आग; 9 की मौत, लोगों के उड़े चीथड़े

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमाका होने से अफरातफरी मच गई है। धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Nov 11, 2025 01:28 am ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने से अफरातफरी मच गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आई हैं और अब तक 9 लोगों के मरने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों के उड़े चीथड़े

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि लोगों के चीथड़े उड़ गए। हम जब मौके पर पहुंचे तो लोगों के अंग इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

9 की मौत

विस्फोट में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर बताई जाती है।

चपेट में आए कई वाहन

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई। धमाके के बाद लगी आग की चपेट में कई अन्य वाहन भी आ गए। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

स्ट्रीट लाइटें भी टूटीं

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को घटना की सूचना शाम 7:05 बजे मिली। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि धमाके के कारण कई घायलों को LNJP अस्पताल लाया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर मौजूद है। धमाका इतना तेज था कि आस पास की स्ट्रीट लाइटें भी टूट गईं।

दिल्ली में हाई अलर्ट, चांदनी चौक बंद

घटना के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इतने बड़े धमाके के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चांदनी चौक बाजार को बंद कर दिया गया है।

कैसे हुआ धमाका, क्या बोली पुलिस?

यह धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी इंतजार करें। धमाका आतंकी हमला है या कुछ और… इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद घटना

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब हरियाणा के फरीदाबाद में आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने फरीदाबाद से लगभग 2900 किलो विस्फोटक बरामद किए हैं। फरीदाबाद से अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो मॉड्यूल के संबंध आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की एक महिला डॉक्टर भी पकड़ी गई है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।