मुसलमानों की इज्जत चाहता हूं; एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक जानलेवा हमले के बाद पहली बार बोले
Ex Muslim Saleem Wastik: जानलेवा हमले के बाद घर लौटे एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पहली बार बोले। उन्होंने कहा कि वो भारत में मुसलमानों की इज्जत चाहते हैं। कहा कि दो लोगों ने कौम की इज्जत खराब कर दी।

Ex Muslim Saleem Wastik: दिल्ली से सटे लोनी इलाके में जानलेवा हमले से जिंदा बचकर घर लौटे एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक ने पहली बार हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मैं तो मुस्लिम नहीं रहा, लेकिन मेरा पूरा परिवार मुस्लिम है। मैं भारत में मुसलमानों की इज्जत चाहता हूं। दो लोगों ने पूरी कौम की इज्जत खराब कर दी। इस जिहादी मानसिकता को छोड़ना होगा।
27 फरवरी को सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में घुसकर जिशान और गुलफाम ने जानलेवा हमला किया था। गर्दन पर चाकू से वार किया और लहुलूहान कर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हमलावरों का मुकाबला किया। पुलिस ने भी तत्काल ऐक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया।
हमले के बाद पहली बार बोले सलीम वास्तिक
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलीम वास्तिक ने कहा कि मुसलमान मेरे परिवार के लोग हैं। मैं उनकी इज्जत चाहता हूं भारत के अंदर। ऐसा तब होगा, जब वे इस जिहादी मानसिकता से बाहर आएंगे। पढ़ेंगे-लिखेंगे... नौकरी पर जाएंगे, अच्छे काम करेंगे। ऐसे काम करके इज्जत नहीं बनेगी। इन दो लोगों ने पूरे कौम की इज्जत खराब कर दी। मैं जिंदा हूं, देखो मेरा तो कुछ नहीं बिगड़ा... ये लोग चले गए। थोड़ा-बहुत चोट लगी थी। अब मैं ठीक हूं।
उस दिन क्या हुआ था
सलीम ने 27 फरवरी की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मैं उस समय कंबल डालकर सो रहा था। उसी समय मेरे पास मैसेज आया। मैंने फोन देखा तो दिखा कि दो लड़के बाहर खड़े हैं। मैंने उनसे पूछा- कुछ काम है? बोले- कुछ बात करनी है। मुझे लगा मेरे पड़ोस के लोग हैं। उन्होंने अंदर आते ही ब्लेड निकाली और तुरंत मेरे ऊपर हमला कर दिया।
यूपी पुलिस की तारीफ
इतनी देर में मुझे समझ आ गया कि मैं मुश्किल में हूं। मैंने उन्हें दबोच लिया। दूसरे वाले ने मेरे ऑफिस में कांच की टेबल मेरे ऊपर मारनी शुरू कर दी। आधा घंटा और रह जाते तो मेरे साथ आने वाले थे। जिंदा तो नहीं जाने देता। लेकिन हमारी यूपी की सरकार है... पुलिस ने इन गलत लोगों को सजा दी... मैं सोच भी नहीं सकता था कि इतनी जल्दी इन्हें सजा मिलेगी।
गौरतलब है कि सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में 27 फरवरी की सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


