Hindi Newsएनसीआर Newsews flat in gurugram faridabad new policy in haryana
हरियाणा में EWS के लिए खुशखबरी; गुरुग्राम में भी महज डेढ़ लाख में मिलेगा फ्लैट

हरियाणा में EWS के लिए खुशखबरी; गुरुग्राम में भी महज डेढ़ लाख में मिलेगा फ्लैट

संक्षेप:

हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए प्लॉट और फ्लैट आवंटन के लिए एक नई नीति तैयार की है। इससे पहले साल 2021 में नीति बनाई गई थी, जिसमें संशोधन किया है।

Sat, 25 Oct 2025 07:42 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए प्लॉट और फ्लैट आवंटन के लिए एक नई नीति तैयार की है। इससे पहले साल 2021 में नीति बनाई गई थी, जिसमें संशोधन किया है। हर बिल्डर को 20 पर्सेंट फ्लैट ईडब्ल्यूएस वर्ग को देने होंगे। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में भी लोग महज डेढ़ लाख रुपये में फ्लैट खरीद सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दावा है कि यह नीति में पारदर्शिता होगी। दुरुपयोग पर रोक लगेगी। यह नीति नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने तैयार की है। नई नीति में बताया गया है कि यह राज्य में आवासीय विकास को सामाजिक रूप से संतुलित बनाने और गरीब तबके को सम्मानजनक जीवन का अवसर देने के तहत तैयार की गई है। प्रदेश सरकार के सभी को घर उपलब्ध करवाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

यह नीति पारदर्शिता, न्यायसंगत वितरण और समान अवसर पर आधारित है। इस नीति में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसको हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम और अपार्टमेंट ऑनरशिप एक्ट के दायरे में रखा है।

यदि कोई बिल्डर रिहायशी कॉलोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस लेता है तो उसे 20 प्रतिशत हिस्सा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित करना होगा। प्लॉट का आकार 50 वर्ग मीटर से लेकर 125 वर्ग मीटर तक रहेगा। यदि रिहायशी सोसाइटी का लाइसेंस लेता है तो उसे 15 प्रतिशत फ्लैट को ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित करना होगा। यह आकार 200 से लेकर 400 वर्ग फीट के बीच होंगे।

कितनी होगी कीमत

ईडब्ल्यूएस प्लॉट को 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सरकार को दिए जाएंगे। इन प्लॉट के ऊपर फ्लैट बनाकर हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की तरफ से ड्रॉ प्रणाली के तहत आवंटित किए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की अधिकतम कीमत डेढ़ लाख रुपये होगी या 750 रुपये प्रति वर्ग फीट रहेगी। पांच साल से पहले प्लॉट या फ्लैट की बिक्री नहीं हो सकेगी।

बचे फ्लैट को ई-नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा

ईडब्ल्यूएस परिवारों को आवंटन से यदि यह फ्लैट बच जाते हैं तो उन्हें ई-नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। इसके अलावा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग इन फ्लैट का उपयोग किराये के आवास के तहत कर सकता है।

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से जुड़े परिवारों को राहत देने के लिए आवासीय प्लॉट और फ्लैट आवंटन की नीति में संशोधन किया है। नई नीति के तहत हाउसिंग फॉर ऑल को आवंटन की जिम्मेदारी दी गई है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।