Hindi Newsएनसीआर NewsESIC Hospital Faridabad patients will get ultrasound facilities from tomorrow
ESIC लाभार्थियों के लिए एक और सुविधा, इस अस्पताल में कल से शुरू होगा यह काम

ESIC लाभार्थियों के लिए एक और सुविधा, इस अस्पताल में कल से शुरू होगा यह काम

संक्षेप:

फरीदाबाद सेक्टर-8 ईएसआईसी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर डॉक्टर का पीएनडीटी के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है।

Nov 02, 2025 12:07 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद सेक्टर-8 ईएसआईसी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर डॉक्टर का पीएनडीटी के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां अल्ट्रासाउंड जांच की अनुमति दे दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले में ईएसआई का सेक्टर-8 में 50 बेड का अस्पताल और 13 डिस्पेंसरियां हैं। इनमें रोजाना करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में कई सालों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं थी। डिस्पेंसरियों से यहां अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल में सुविधा न होने के कारण ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रहती है, जिनके लिए गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड जांच बेहद जरूरी होती है। ऐसे में मरीजों को दो अस्पतालों के बीच चक्कर काटने पड़ते हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दबाव अधिक होने के कारण वहां भी लंबी लाइनों से गुजरना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के ESIC अस्पताल में MRI, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड को 6 माह की वेटिंग

वहीं, कई बार रेफर मरीज जांच के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करने को मजबूर होते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। अब अस्पताल में ही सुविधा शुरू होने से मरीजों को समय, पैसा और परेशानी तीनों से राहत मिलने की उम्मीद है।

अस्पताल की सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार : अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लंबे समय से प्रयास जारी थे, लेकिन डॉक्टर का पीएनडीटी पंजीकरण न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। अब यह औपचारिकता पूरी हो चुकी है और मशीनें भी अपडेट की गई हैं। स्थानीय कर्मचारियों और मरीजों ने कहा कि सुविधा शुरू होने से ईएसआई अस्पताल की सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और मरीजों का भरोसा और बढ़ेगा।

डॉ. शालनी किशोर, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआई अस्पताल, सेक्टर-8, ''डॉक्टर का पंजीकरण पूरा हो गया है और मशीन की टेस्टिंग भी कर ली गई है। जल्द नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड जांचें की जाएंगी। फिलहाल यह सेवा ओपीडी समय में उपलब्ध रहेगी, बाद में जरूरत के अनुसार समय बढ़ाया जा सकता है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।