Hindi Newsएनसीआर NewsESIC Hospital Faridabad OPDs will run till 8 PM night new time table released for patients and doctors
ESIC अस्पताल में रात 8 बजे तक चलेंगी OPD, मरीजों और डॉक्टरों के लिए नया टाइम टेबल जारी

ESIC अस्पताल में रात 8 बजे तक चलेंगी OPD, मरीजों और डॉक्टरों के लिए नया टाइम टेबल जारी

संक्षेप:

ईएसआईसी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी को देखते हुए नया टाइम शेड्यूल जारी किया गया है।  

Fri, 26 Sep 2025 09:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

ईएसआईसी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी को देखते हुए नया टाइम शेड्यूल जारी किया गया है। नए आदेश के तहत 1 अक्टूबर से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी चालू रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना करीब साढ़े चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, सोपीपत, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, होडल आदि के मरीज शामिल होते हैं।अभी ओपीडी का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे हैं। इसके बाद आने वाले केवल गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में ही इलाज मिलता है, सामान्य मरीजों को वापस लौटा दिया जाता है, जिससे मरीजों को काफी दिक्कत होती है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नया टाइम शेड्यूल जारी किया गया है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

नए नियम अनुसार सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में सोमवार से शुक्रवार तक रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि शनिवार को समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

फार्मेसी काउंटर का समय : नए नियमानुसार दवाओं के लिए दो काउंटर सुबह 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक (शनिवार को 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) खुले रहेंगे। इसके अलावा सात काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक (शनिवार को 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और पांच काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (शनिवार को 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक) संचालित होंगे। बता दें कि गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर आदि स्थानों से भी लोग यहां इलाज कराने के लिए लोग पहुंचते हैं।

लैब सेवाओं का समय

लैब में सैंपल कलेक्शन सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। रिपोर्ट वितरण का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बीके अस्पताल में ओपीडी का समय

बीके अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक है। अस्पताल में विभिन्न इलाकों से रोजाना करीब ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को जल्दी इलाज मिल सके। इसके लिए कई मरीज सुबह 6 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइनों में लग जाते हैं। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें 2 बजे तक भी इलाज नहीं मिल पाता है। इसके बाद आने वाले सामान्य बीमारियों के मरीजों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

डॉ. संदीप कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ''सभी विभागाध्यक्ष, मेडिकल ऑफिसर, पैरा-मेडिकल और सहायक स्टाफ के लिए नया टाइम शेड्यूल जारी किया गया है, जिसका सभी को सख्ती से पालन करना होगा। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और अधिक अनुशासित होगी और मरीजों को बिना रुकावट सेवाएं मिल सकेंगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।