मेरी पत्नी मेरे बगैर नहीं रह पाएगी, इसलिए...; इंजीनियर ने पत्नी का गला घोंटकर खुद भी जान दे दी

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल गया। पुलिस को मौके से मिले सोसाइड नोट में उसने लिखा था की मेरी पत्नी मेरे बिना नहीं रह पाएगी। बताया जा रहा है कि वह गंभीर अवसाद से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था।

इंजीनियर ने पत्नी का गला घोंटकर खुद भी जान दे दी।
इंजीनियर ने पत्नी का गला घोंटकर खुद भी जान दे दी।

गुरुग्राम में गंभीर अवसाद से जूझ रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल गया। यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी में घटी। पुलिस को मिले सोसाइड नोट में उसने लिखा था की मेरी पत्नी मेरे बिना नहीं रह पाएगी।

सोसाइटी में हड़कंप

किराए के फ्लैट में मृत पाए गए दंपत्ती के मामले में शुक्रवार शाम बादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के भाई और परिवार के अन्य सदस्य केरल से गुरुग्राम पहुंच चुके हैं, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दुखद घटना गुरुवार सुबह उस वक्त सामने आई जब सोसाइटी में हड़कंप मच गया। फ्लैट के मालिक ने सुबह करीब आठ बजे बादशाहपुर थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उनके फ्लैट में किराए पर रहने वाले एक निजी कंपनी के इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में कदम उठाया है। मृतक की पहचान 30 साल का मोहम्मद असलम और उसकी पत्नी 28 साल की फरहाना के रूप में हुई है।

गंभीर अवसाद से जूझ रहा था

शुरुआती जांच में सामने आया कि मोहम्मद असलम गंभीर अवसाद से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस नोट में असलम ने लिखा था कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर अवसाद में है और मेरी पत्नी मेरे बगैर नहीं रह पाएगी, इसलिए उसकी हत्या करने के बाद मैं खुद भी अपनी जान दे रहा हूं। गुरुवार की घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया था।

ई-मेल और सुसाइड नोट से खुलासा

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आत्महत्या करने से पहले मोहम्मद असलम ने अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा था। उस ईमेल में उसने मकान मालिक, अपने पिता और एक परिचित समेत चार लोगों के फोन नंबर साझा किए थे। साथ ही यह निर्देश दिया था कि मेरी और मेरी पत्नी फरहाना की मौत की सूचना इन लोगों को दे दी जाए। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य डरावना था। रसोईघर में पत्नी फरहाना का शव मृत अवस्था में पड़ा था। बेडरूम के कमरे में मोहम्मद असलम का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमेरी पत्नी मेरे बगैर नहीं रह पाएगी...; पत्नी का गला घोंटकर खुद की भी जान ली