नोएडा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, हर 15 मिनट पर मिलेगी एक बस; कब तक होगी शुरुआत
नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्राधिकरण अब इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्राधिकरण अब इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इस संबंध में बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के संबंध में गुरुवार को विज्ञप्ति साझा करते हुए सीईओ ने जानकारी में बताया कि शहर में बस संचालन, टिकट व्यवस्था, मोबाइल ऐप लॉन्च, ड्राइवर-कंडक्टर भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बोटेनिकल गार्डन से परी चौक तक डबल डेकर बस
इस योजना के तहत पहले फेज में करीब 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें 45 बसें नियमित रूप से सड़कों पर उतरेंगी, जबकि 5 बसों को स्टैंडबाय रखा जाएगा। खास बात यह है कि इनमें 10 डबल डेकर बसें भी शामिल होंगी, जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। डबल डेकर बसों का संचालन बोटेनिकल गार्डन से परी चौक रूट पर किया जाएगा। इसके अलावा 9 मीटर और 12 मीटर लंबाई की बसें भी विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।
कब होगी शुरुआत
बस सेवा की शुरुआत मई के अंत तक किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध होगी। इस सेवा से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब दो लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए लोग बसों में सीट बुक कर सकेंगे और ऑनलाइन टिकट भुगतान भी कर पाएंगे। इससे यात्रा प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और आसान हो जाएगी। बसों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) के साथ समन्वय किया जाएगा। संचालन, ड्राइवर और कंडक्टर की व्यवस्था यूपी रोडवेज संभालेगा, जबकि नोएडा प्राधिकरण आवश्यक वित्तीय और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
बस डीपो भी बनाया जाएगा
इलेक्ट्रिक बसों के लिए सेक्टर-90 में अत्याधुनिक बस डिपो तैयार किया जाएगा। यहां ई-चार्जिंग पॉइंट, बस सर्विस स्टेशन, ड्राइवर-कंडक्टर वर्कशॉप, आराम कक्ष और ऑफिस स्टाफ के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी, इसलिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
10 रुपए होगा न्यूनतम किराया
प्राधिकरण की ओर से इन बसों के लिए टिकट दरें तय की जाएंगी। शुरुआती योजना के अनुसार न्यूनतम किराया करीब 10 रुपये रखा जा सकता है, ताकि आम लोगों को किफायती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा प्राधिकरण इस परियोजना के लिए वीजीएफ (वायबिलिटी गैप फंडिंग) भी उपलब्ध कराएगा, जिससे संचालन को आर्थिक सहयोग मिल सके।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


