दिल्ली में AAP नेता के ठिकानों पर ED की छापेमारी, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर सोमवार सुबह ईडी की टीमें पहुंचीं।

दिल्ली में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर सोमवार सुबह ईडी की टीमें पहुंचीं। कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी दिल्ली के अलावा गोवा में भी चल रही है।
सिंगला दिल्ली में विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे हैं। 2004 में भी ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। दीपक के एक्स बायो के मुताबिक वह एमसीडी में पार्टी के सह प्रभारी और महाराष्ट्र-गोवा के प्रभारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे ही ईडी की टीमें सिंगला के ठिकानों पर पहुंच गईं थीं। हाल के दिनों में पंजाब में भी ईडी ने 'आप' के कुछ बड़े नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। भगवंत मान सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार भी किया गया था।
सिंगला पर छापेमारी से भड़की AAP
छापेमारी की खबर पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, रुपए की गिरती इज्जत नहीं संभाल सकते। सिसोदिया ने कहा, 'ED CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं...लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।'
180 करोड़ की ठगी केस में भी रेड
एक अलग मामले में भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है, जिसमें कुछ लोगों से निवेश के नाम पर करीब 180 करोड़ रुपये की ठगी की गई। दिल्ली के सुभाष नगर में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के खिलाफ भी छापेमारी चल रही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


