Hindi Newsएनसीआर Newsechs card fraud gang busted in noida four arrested
नोएडा में पूर्व सैनिकों के ECHS कार्ड का दुरुपयोग कर ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

नोएडा में पूर्व सैनिकों के ECHS कार्ड का दुरुपयोग कर ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

संक्षेप:

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए बनी एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कार्ड का दुरुपयोग कर ठगी करने वाले गैंग का नोएडा की फेज-दो थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sun, 19 Oct 2025 07:04 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए बनी एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कार्ड का दुरुपयोग कर ठगी करने वाले गैंग का नोएडा की फेज-दो थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को बताया कि सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को सूचना दी कि उनके अस्पताल में एक मरीज को फर्जी तरीके से ईसीएचएस कार्ड का दुरुपयोग कर भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो बड़े गैंग से तार जुड़े होने की जानकारी मिली। अस्पताल में भर्ती मरीज को किसी पूर्व सैनिक के कार्ड के नाम और पते पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने तिकोना पार्क के पास से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जिला बुलंदशहर के खनौदा गांव निवासी दानिश, भावसी के प्रदीप गौर व सुमित और बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी पूरन सिंह के रूप में हुई। प्रदीप गौर अस्पताल में नौकरी करता है। प्रदीप ने हेल्थ कार्ड का दुरुपयोग कर एक मरीज को भर्ती करवाया था।

यह गैंग मरीज के परिजनों से कुछ रुपये भर्ती कराने से पहले और बाकी रुपये अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद लेता है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से इस तरह का फर्जीवाड़ा कर अवैध रूप से कमाई कर रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों में भी ईसीएचएस पैनल के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करवाकर रकम ले चुके हैं।

वॉट्सऐप कॉल पर बातचीत करते : पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना दानिश है। उसने डी-फार्मा की पढ़ाई की है। सुमित और प्रदीप बारहवीं एवं पूरन सिंह महज तीसरी क्लास तक पढ़ा है। दानिश ने सभी को मिलाकर गैंग बनाया और लोगों से अवैध रूप से धन कमाने लगा।

एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी सर्विलांस से बचने के लिए वह वॉट्सऐप कॉल पर आपस में बातचीत करते थे। गिरफ्तार आरोपी एक जगह नहीं रहते थे और कुछ समय बाद ही स्थान बदल देते थे।

पूर्व सैनिकों और उनके परिजन को मिलता है लाभ

ईसीएचएस कार्ड पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए बनाए जाते हैं। यह एक स्मार्ट कार्ड है, जिसमें लाभार्थी की डिटेल होती है। इसका उपयोग ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक या अन्य सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से चिकित्सा उपचार प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।