Hindi Newsएनसीआर NewsECG test facility start in ESIC dispensaries faridabad good news for heart patients
ESIC डिस्पेंसरियों में ECG जांच सुविधा शुरू, हार्ट पेशेंट्स के लिए राहत की खबर

ESIC डिस्पेंसरियों में ECG जांच सुविधा शुरू, हार्ट पेशेंट्स के लिए राहत की खबर

संक्षेप:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) लाभार्थियों के लिए एक और राहत की खबर है। फरीदाबाद शहर की सभी ईएसआई डिस्पेंसरियों में अब ईसीजी जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को तत्काल जांच और इलाज आसानी से मिल सकेगा।

Nov 07, 2025 03:06 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) लाभार्थियों के लिए एक और राहत की खबर है। फरीदाबाद शहर की सभी ईएसआई डिस्पेंसरियों में अब ईसीजी जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को तत्काल जांच और इलाज आसानी से मिल सकेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में 13 ईएसआईसी डिस्पेंसरी संचालित हो रही हैं, जहां प्रतिदिन 10 हजार से अधिक हृदय रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। अभी तक इन डिस्पेंसरियों में हृदय रोग के इलाज की सुविधाएं सीमित थीं, जिसके चलते मरीजों को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का रुख करना पड़ता है। यहां मरीजों का पहले से काफी भार है। इस कारण सुबह से शाम तक मरीज को पूरा इलाज नहीं मिल पाता है। साथ ही मरीजों को समय के साथ धन की बर्बादी होती थी।

ये भी पढ़ें:ESIC लाभार्थियों के लिए एक और सुविधा, इस अस्पताल में कल से शुरू होगा यह काम

ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा की ओर से अब सभी डिस्पेंसरियों में ईसीजी सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली है। स्वस्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि हृदय रोगियों के लिए शुरुआती लक्षणों पर समय रहते जांच और उपचार बेहद जरूरी होता है। देरी होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डिस्पेंसरियों में ईसीजी सुविधा के साथ प्रशिक्षित तकनीशियन भी तैनात किए गए हैं।

हृदय संबंधी बीमारियों का समय पर होगा इलाज

ईएसआई की योजना से मरीजों को न केवल समय पर इलाज मिलेगा बल्कि हृदय संबंधी गंभीर बामारियों की समय पर पहचान हो सकेगी। जांच के आधार पर मरीजों का आगे का इलाज शुरू किया कर दिया गया है। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को अब डिस्पेंसरियों में जांच होने लगी है। इससे समय बचने के साथ ही उन्हें भागदौड़ से काफी राहत मिली है।

डॉ. अनिल मलिक, निदेशक, ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा, ''हृदय रोगियों के लिए डिस्पेंसरियों में ईको सहित अन्य जांच सुविधाएं शुरू कर दी गई है। मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की भागदौड़ से छुटकारा मिला है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।