द्वारका हिट एंड रन केस : कार चला रहे नाबालिग लड़के को कैसे मिली बेल, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

Feb 17, 2026 02:47 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share

दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल धनेशरा की मां ने बेटे के लिए इंसाफ की अपील की है। बीती 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़के द्वारा रॉन्ग साइड में चलाई जा रही एसयूवी कार द्वारा बाइक में टक्कर मारने से साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

द्वारका हिट एंड रन केस : कार चला रहे नाबालिग लड़के को कैसे मिली बेल, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

राजधानी दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल धनेशरा की मां इन्ना माकन ने बेटे के लिए इंसाफ की अपील की है। बीती 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़के द्वारा रॉन्ग साइड में चलाई जा रही एसयूवी कार द्वारा कथित तौर पर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने से साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब आरोपी लड़के को जमानत मिलने के बाद साहिल की मां ने सोशल मीडिया पर इमोशनल अपील के साथ अपना दर्द बयां करते हुए अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक जानलेवा सड़क हादसे के बारे में सुबह करीब 11:57 बजे पर पीसीआर कॉल मिलने पर द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281/106(1)/125(a) के तहत FIR दर्ज की गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो कारें (एक टैक्सी) और एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिलीं। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसकी पहचान साहिल धनेशरा (23 साल) के रूप में हुई। उसका पोस्टमॉर्टम हो गया है। घायल टैक्सी ड्राइवर अजीत सिंह को आईजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और एमएलजी की फाइनल राय का इंतजार है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए मिली जमानत : पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय कार ड्राइवर अक्षत्र सिंह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया। नाबालिग होने के चलते उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) के सामने पेश करने के बाद ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। हालांकि, 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर उसे अंतरिम बेल दे दी गई। सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और उनकी मैकेनिकल जांच की गई है, डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए गए हैं। जांच के अनुसार, कार दूसरी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी टैक्सी से टकरा गई। आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि कार चला रहा आरोपी लड़का नाबालिग है, इसलिए उसके पिता के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199A के तहत कार्रवाई की गई है। उसके पिता का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।

मां ने ‘एक्स’ पर क्या लिखा

मृतक साहिल धनेशरा की सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने अपने बेटे साहिल धनेशरा को खो दिया, जो एक 22 साल का युवा और सबसे टैलेंटेड लड़का था, जिसे मैंने 23 साल तक अकेले एक सिंगल मां के तौर पर पाला-पोसा, उसे बिना लाइसेंस का कार चला रहे एक लड़के और उसकी बहन ने बेरहमी से मार डाला, जब वे द्वारका में स्पीड फन रील बना रहे थे।”

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।