Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे पर अगस्त तक तैयार होगा सर्विस रोड, जानें अब कितना बचा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dwarka Expressway News: गुरुग्राम के लोग जल्द ही द्वारका एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सफर का आनंद ले सकेंगे। इसका काम तेजी से चल रहा है। जीएमडीए के मुताबिक अब तक 70 फीसदी से ज्यादा हो चुका है और बाकी बचा हुआ काम अगस्त महीने तक पूरा करने लिया जाएगा।

Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे पर अगस्त तक तैयार होगा सर्विस रोड, जानें अब कितना बचा काम

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बन रहा सर्विस रोड अगस्त माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभिनव वर्मा ने यह दावा किया। उनके मुताबिक करीब 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।

जीएमडीए ने 15 मार्च, 2024 को एक कंपनी को द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर से लेकर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल तक सर्विस रोड के निर्माण का टेंडर जारी किया था। दोनों तरफ साढ़े सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बननी है, जिसकी लंबाई करीब 27 किमी है। इसके निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ सवा मीटर गहरा और एक मीटर चौड़ा बरसाती नाला भी तैयार किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क और निर्माणाधीन सर्विस रोड के बीच में करीब छह फीट ऊंचे लोहे के ग्रिल खड़े कर दिए हैं। मौजूदा समय में इस एक्सप्रेसवे पर निर्मित रिहायशी सोसाइटियां और कॉलोनियां मुख्य सड़क पर जा रही है, लेकिन सर्विस रोड के बनने के बाद इनके सीधे प्रवेश को बंद कर दिया जाएगा। इसकी वजह से हादसा होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।

द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित मुख्य सड़कों के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-98 तक की मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी जा चुकी है। सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण के लिए कुछ की डीपीआर बन चुकी है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

लोग बोले, हादसों में कमी आएगी

यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक राकेश राणा ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड बनने से आसपास विकसित कॉलोनियों को फायदा होगा। अभी कॉलोनी में रहने वाले लोग कच्चे रास्ते से होकर इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं। सर्विस रोड होने से सड़क हादसों में कमी आएगी। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन के सह संयोजक सुनील सरीन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर कई रिहायशी कॉलोनियां और सोसाइटी विकसित हैं। अभी इनका सीधा प्रवेश एक्सप्रेसवे से है। इससे सड़क हादसा होने का भय रहता है। सर्विस रोड बनने से राहत मिलेगी।

अभिनव वर्मा, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, जीएमडीए, ''द्वारका एक्सप्रेसवे पर 70 प्रतिशत सर्विस रोड बन चुकी है। अगस्त महीने तक यह पूरी बनकर तैयार हो जाएगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।