Hindi Newsएनसीआर Newsdwarka court four youth guilty attack police tear uniform snatch pistol attempt
वर्दी पर हमला कानून की गरिमा पर प्रहार.. पुलिसकर्मियों पर हमले में 4 युवक दोषी करार

वर्दी पर हमला कानून की गरिमा पर प्रहार.. पुलिसकर्मियों पर हमले में 4 युवक दोषी करार

संक्षेप:

द्वारका जिला अदालत ने 2019 में पुलिसकर्मियों पर हमला करने, वर्दी फाड़ने और सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश करने के मामले में राजनीतिक रसूख का हवाला देने वाले चार नशेड़ी युवकों को दोषी करार दिया है।

Wed, 8 Oct 2025 06:47 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजनीतिक रसूख और नशे में चूर युवकों की गुंडागर्दी पर द्वारका जिला अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने, वर्दी फाड़ने, धमकी देने और सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश करने के मामले में चार युवकों को दोषी करार दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सौरभ गोयल की अदालत ने कहा कि वर्दी पर हमला कानून की गरिमा पर प्रहार है। पेश मामला पालम गांव थाना क्षेत्र का है। 22 सितंबर 2019 की रात करीब दो बजे एएसआई दीपक कुमार अपने साथी कांस्टेबल ओमप्रकाश के साथ हेल्थ सेंटर पिकेट पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार महिंद्रा एसयूवी कार वहां से गुजरी।

वाहन संदिग्ध लगा तो एएसआई ने उसे रोकने का इशारा किया। गाड़ी अचानक यू-टर्न लेकर रुकी और उसमें सवार चार युवक बाहर निकले। गाड़ी रोकने से नाराज होने पर मुख्य आरोपी रवि कुमार ने गुस्से में कहा कि ‘मेरा भाई नेता है, वर्दी उतरवा दूंगा।’ फिर उसने एएसआई की फ्लोरेसेंट जैकेट फाड़ दी और सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। रवि के अन्य तीन साथी आकाश, मनीष और जितेंद्र ने भी मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की सूचना पर जबतक बैकअप टीम पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

जांच के दौरान छानबीन में गाड़ी और चारों आरोपियों को मंगलापुरी फेज एक से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से वही एसयूवी बरामद हुई जो घटना में इस्तेमाल हुई थी। ट्रायल के दौरान मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि घटना के समय सभी आरोपी शराब के नशे में थे। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों, फटी वर्दी, फ्लोरेसेंट जैकेट, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।