DUSU चुनाव: नियम तोड़ने वाले कंडिडेट का नामांकन होगा रद्द, गाइडलाइन की बड़ी बातें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डूसू चुनाव को लेकर डीयू प्रशासन ने नियमों को सख्त करते हुए साफ चेतावनी दी है कि प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

DUSU Election
DUSU चुनाव को लेकर डीयू ने गाइडलाइंस जारी की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव 18 सितंबर को होंगे जबकि इसके अगले दिन काउंटिंग होगी। अब दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। डीयू प्रशासन की ओर से जारी ताजा गाइडलाइंस में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जा सकता है। इतना ही नहीं गंभीर स्थिति में पूरा चुनाव भी रद्द किया जा सकता है।

नियमों का कड़ाई से करना होगा पालन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर कार्यालय ने सोमवार को छात्र संगठनों और चुनाव से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इसमें साफ-साफ कहा गया कि सभी उम्मीदवारों, छात्र संगठनों और दूसरे संबंधित लोगों को सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उम्मीदवारों, छात्र संगठनों और दूसरे संबंधित लोगों को यह पक्का करना होगा कि चुनाव से जुड़ी गतिविधियां शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और जिम्मेदार तरीके से पूरी हों।

1. चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को प्रॉक्टर ऑफिस से अपनी गाड़ियों के लिए अधिकृत स्टिकर दिए जाएंगे। बिना इन अधिकृत स्टिकर वाली गाड़ियों को यूनिवर्सिटी कैंपस या कॉलेजों में घुसने की इजाज़त नहीं होगी।

2. चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपनी गाड़ियां सड़क के दोनों ओर इस तरह पार्क नहीं करेंगे जिससे ट्रैफिक जाम हो, या फुटपाथ पर पार्क नहीं करेंगे, क्योंकि इससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो सकती है।

3. DUSU चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपनी गाड़ियां केवल तय और अधिकृत पार्किंग एरिया में ही खड़ी करनी होंगी। पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कंडिडेट को इधर उधर गाड़ियां खड़ी करने की सख्त मनाही होगी।

4. DUSU चुनाव के दौरान छात्रों को पैम्फलेट या दूसरी छपी उन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना होगा जिनके इस्तेमाल से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है या गंदगी फैलती है। ऐसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

5. अगर कोई छात्र या समर्थक चुनाव प्रचार के दौरान गाड़ी में या यूनिवर्सिटी कैंपस में कहीं भी (पार्किंग/सड़क के किनारे) शराब पीते या किसी भी तरह का नशीला पदार्थ इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो संबंधित कंडिडेट का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

नियम तोड़ा तो कंडिडेट का पर्चा खारिज

बैठक में प्रॉक्टर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी उम्मीदवार का पर्चा यानी नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे कंडिडेट को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। यही नहीं बड़ी गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन पर पूरा चुनाव ही रद्द किया जा सकता है। बैठक के बाद ये दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDUSU चुनाव: नियम तोड़ने वाले कंडिडेट का रद्द होगा पर्चा, गाइडलाइन की बड़ी बातें