DUSU चुनाव में अपनों की बगावत ने डुबोई NSUI की लुटिया, कन्हैया कुमार के फैसले पर सवाल!

पीटीआई, नई दिल्ली
share

DUSU चुनाव में NSUI की हार के बाद गलत टिकट बंटवारे पर सवाल उठ रहे हैं। बागी उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने भारी वोटों से जीत दर्ज की, जबकि आधिकारिक उम्मीदवार काफी पीछे रह गए।

Kanhaiya Kumar News
DUSU चुनावों में हार के बाद गलत टिकट बंटवारे को लेकर NSUI में सवाल उठ रहे हैं।

DUSU चुनावों में हार के बाद गलत टिकट बंटवारे को लेकर NSUI में सवाल उठ रहे हैं। एनएसयूआई से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने बंपर वोटों से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं आधिकारिक उम्मीदवार तीसरे स्थान पर पिछड़ गए। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर भी बागी उम्मीदवार को बेहतर वोट मिले। इस तरह संगठन के एक बागी उम्मीदवार ने भारी अंतर से जीत हासिल की जबकि दूसरे ने कड़ी टक्कर दी। अब डूसू चुनावों में एनएसयूआई के चारों मुख्य पदों पर हार के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज कन्हैया कुमार के अधीन टिकट बंटवारे पर सवाल उठने लगे हैं।

दीपांशु शौकीन ने मांगा था टिकट

बताते हैं कि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने NSUI से टिकट मांगा था। शुरुआत में संगठन ने उन्हें नॉमिनेट भी किया था, लेकिन बाद में उनसे अपना नॉमिनेशन वापस लेने के लिए कहा गया। उन्होंने 30,615 वोट पाकर वाइस-प्रेसिडेंट का पद जीता जो ABVP के इशू मौर्य को मिले 16,910 वोटों से लगभग दोगुना था। वहीं NSUI के उम्मीदवार वीर छत्रथ को महज 4,313 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। वीर छत्रथ कांग्रेस के सीनियर नेता मनीष छत्रथ के बेटे हैं।

विशेष यादव के साथ भी शौकीन जैसा ही खेल

विशेष यादव जो NSUI से टिकट के एक और बड़े दावेदार थे। सूत्र बताते हैं कि उनको पहले संयुक्त सचिव का टिकट देने की बात कही गई थी लेकिन इनका टिकट भी काट दिया गया। आखिरकार विशेष यादव ने समाजवादी छात्र सभा के समर्थन से चुनाव लड़ा। वह 15,778 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 16,615 वोट मिले। इस पद के लिए NSUI के गोपाल चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। उनको 15,206 वोट मिले।

अपनों की बगावत ने डुबोई NSUI की लुटिया

सूत्रों का आरोप है कि जाट समुदाय से आने वाले शौकीन ABVP के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार यश डबास (जो जाट समुदाय से हैं) के खिलाफ चुनाव लड़ने से हिचकिचा रहे थे। सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों के बीच कोई समझौता था। NSUI प्रेसिडेंट पद का मुकाबला छोड़ने को तैयार नहीं थी। आखिरकार एनएसयूआई की ओर से आदिवासी उम्मीदवार विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारा गया। इस तरह माना जा रहा है कि डूसू चुनाव में बागियों के मजबूती से लड़ जाने के NSUI की लुटिया डूब गई।

इंचार्ज कन्हैया कुमार के अधीन टिकट बंटवारे पर सवाल

अब डूसू चुनावों में चारों मुख्य पदों पर हार के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज कन्हैया कुमार के अधीन टिकट बंटवारे पर सवाल उठने लगे हैं।कन्हैया कुमार को जुलाई 2023 में NSUI के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कन्हैया कुमार के कार्यकाल में यह पहली बार नहीं है जब किसी नाराज दावेदार ने NSUI के आधिकारिक उम्मीदवार को हराया हो या उनसे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया हो। 2024 में पंजाब यूनिवर्सिटी में NSUI के बागी अनुराग दलाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा और 3,433 वोटों से जीत हासिल की। ​​NSUI के आधिकारिक उम्मीदवार राहुल नैन को सिर्फ 501 वोट मिले और वह छठे स्थान पर रहे।

पहले भी उठे हैं सलेक्शन पर सवाल

इस बगावत से पहले चंडीगढ़ NSUI के प्रेसिडेंट सिकंदर बूरा ने इस्तीफा दे दिया था। सिकंदर बूरा ने दलाल का समर्थन किया था और लीडरशिप की ओर से फैसले को थोपने का आरोप लगाया था। इसके बाद संगठन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। एक साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में एक और बगावत हुई। तब उम्मीदवार चुनने को लेकर NSUI के ही एक गुट ने कन्हैया कुमार के फैसले पर सवाल उठाया था। तत्कालीन NSUI नेशनल प्रेसिडेंट वरुण चौधरी चाहते थे कि सुमित कुमार प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार बनें लेकिन कन्हैया कुमार ने परबजोत सिंह गिल का समर्थन किया था।

पिछले साल भी हुई थी बगावत

सुमित ने NSUI से अलग होकर चुनाव लड़ा था। वह 2,660 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि NSUI कंडिडेट को महज 1,359 वोट से संतोष करना पड़ा था। इस बार ABVP के गौरव वीर सोहल ने बाजी मारते हुए 3,148 मतों से जीत हासिल की थी। पिछले साल DUSU में भी बगावत हुई थी। तब NSUI की पूर्व नेता उमांशी लांबा को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने 5,522 वोट हासिल किए थे। हालांकि तब ज्यादा असर नहीं पड़ा था। तब ABVP के आर्यन मान ने 28,841 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं NSUI कंडिडेट जॉसलिन चौधरी को 12,645 वोट मिले थे।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी दिखी थी ऐसी ही बगावत

इसी तरह NSUI के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी कहानी है। उन्होंने 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र के प्रेसिडेंट पद के लिए संगठन का टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी थी। विनोद जाखड़ ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत गए थे। हालांकि ​​बाद में वह NSUI में लौट आए राजस्थान यूनिट की कमान संभाली। इस साल फरवरी में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दरअसल, कन्हैया कुमार के पद संभालने के बाद से NSUI का चुनावी रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। उनके कार्यकाल में उक्त बगावतें देखने को मिली हैं। अब डूसू चुनाव के नतीजों के बाद कन्हैया के इंचार्ज रहते हुए उम्मीदवारों के चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDUSU चुनाव में अपनों की बगावत ने डुबोई NSUI की लुटिया, कन्हैया के फैसले पर सवाल!