दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, अगले 5 दिन तेज हवाओं और-बारिश के लिए रहें तैयार

Apr 03, 2026 02:30 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi Weather Today : राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का रुख बदला हुआ सा है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान है।  

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, अगले 5 दिन तेज हवाओं और-बारिश के लिए रहें तैयार

Delhi Weather Today : राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का रुख बदला हुआ सा है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं। घनी धूल के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिए भी दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्लीवासियों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं अगले एक हफ्ते आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।

अगले 3 दिन: बारिश और 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय मौसम करवट लेगा।

3 अप्रैल: शुक्रवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

4 अप्रैल: शनिवार को मौसम और भी उग्र हो सकता है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तेज हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। हल्की बारिश के एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं।

5 अप्रैल: रविवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

तापमान में आएगी गिरावट

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था, लेकिन इस बारिश के स्पेल के बाद तापमान में कमी आएगी। 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि 4 से 6 अप्रैल के बीच यह और गिरकर 30-32 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। न्यूनतम तापमान भी 16 से 22 डिग्री के बीच बना रहेगा, जिससे रातें काफी सुहानी होंगी।

6 अप्रैल के बाद कैसा रहेगा मौसम?

6 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ होगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी क्योंकि 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण कच्चे निर्माणों और पेड़ों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।