काम की बात: 'दुर्गा' स्कीम का पोर्टल शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को इलेक्ट्रिक ऑटो बांटेगी सरकार; क्या है पात्रता?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार दुर्गा योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को 1300 ई-ऑटो बांटेगी। पहले चरण में 1,300 ऑटो आवंटित किए जाएंगे, जिनमें से 1,170 महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे।

Electric Auto
महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो देने की तैयारी। (AI प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली सरकार ने सोमवार को दुर्गा (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) ई-ऑटो योजना के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया। दिल्ली सचिवालय में पोर्टल के लॉन्च के अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हाल में शुरू की गई इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ई-ऑटो आवंटित करेगी। सरकार इसके जरिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को कमाई का जरिया देगी जिससे वे अपने परिवार का हाथ बंटा सकें।

पोर्टल लॉन्च को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा ‘आज दिल्ली सचिवालय में ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का शुभारंभ किया और इसके रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की। योजना के पहले चरण में हमारी 1,170 बहनों और 130 ट्रांसजेंडर साथियों को पिंक ई-ऑटो दिए जाएंगे।’

उन्होंने आगे कहा 'अब हमारी बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों के पास अपना ई-ऑटो होगा, आजीविका का अपना साधन होगा और अपने परिवार के सपनों को पूरा करने का नया अवसर होगा। सभी पात्र बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों से आग्रह है कि योजना के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं। आप सभी खूब आगे बढ़ें, तरक्की करें और अपने परिवार के जीवन में खुशियां लाएं। आपकी सफलता में ही हमारी खुशी है। आप सभी को हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

तीन महीने के लिए खुली है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

सीएम रेखा ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तीन महीने के खुली रहेगी। अगर पोर्टल बंद होने तक किसी जिले में पात्र आवेदनों की संख्या तय कोटे से ज्यादा हो जाती है तो फिर लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटन किया जाएगा।

हर जिले में कुल 100 ई-ऑटो का आवंटन

वहीं दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक प्रत्येक राजस्व जिले में 100 ई-ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए 90 तो ट्रांसजेंडर्स के लिए 10 ई-ऑटो निर्धारित किए गए हैं। सरकार योजना के पहले चरण में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को 1300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो उपलब्ध कराएगी। रेखा गुप्ता सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को सुरक्षित परिवहन से जोड़ना चाहती हैं।

योजना के लिए क्या पात्रता?

महिला आवेदकों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वे दिल्ली की निवासी होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 5 लाख तक होनी चाहिए। इसके साथ ही वैध हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस और पब्लिक सर्विस व्हीकल (पीएसवी) बैज होना चाहिए। पात्रता की यह शर्तें ट्रांसजेंडरों पर भी लागू हैं। इसके अलावा तीन से ज्यादा बच्चों की माताएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News'दुर्गा' स्कीम का पोर्टल शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेंगे इलेक्ट्रिक ऑटो