Hindi Newsएनसीआर NewsDue to cold and fog, all schools in Ghaziabad will remain closed till January 4
ठंड और कोहरा के चलते गाजियाबाद के सभी स्कूलों की हुई छुट्टियां, जानिए डेट

ठंड और कोहरा के चलते गाजियाबाद के सभी स्कूलों की हुई छुट्टियां, जानिए डेट

संक्षेप:

ठंड और कोहरे के चलते गाजियाबाद के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। ये छुट्टियां नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी क्लासों के लिए हैं।

Jan 01, 2026 08:02 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

ठंड और कोहरा के चलते गाजियाबाद के सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश नर्सरी से लेकर 12वीं तक की क्लासों पर लागू होगा। नए आदेश में स्कूलों को 4 जनवरी तक के लिए बंद करने की बात कही गई है। इनमें बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद द्वारा जारी किए गए हैं। इसके तहत आगामी 4 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की क्लासों को शामिल किया गया है। पलूशन के दौरान अक्सर 12वीं के बच्चों को छोड़कर आदेश सामने आते थे, लेकिन इस बार सभी क्लासों को शामिल किया गया है।

इस आदेश को जनपद के सभी परिषदीय, वित्तविहीन, अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, इंटर कॉलेज, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रशासन ने आदेश में इस निर्देश को कड़ाई से लागू करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में सीवर की जहरीली गैस से बनेगी बायो CNG, निगम के वाहनों में होगी यूज
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद@2026: नमो भारत,से लेकर मेरठ एक्सप्रेस-वे तक, बदलेगी जिले की तस्वीर

नए साल के पहले दिन गुरुवार सुबह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में नये साल के पहले दिन लोगों के ऑफिस जाने से पहले हल्की बारिश हुई। ऐसे में सर्दी बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने गाजियाबाद के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

आईएमडी की आज सुबह 9:30 बजे जारी प्रेस बुलेटिन के मुताबिक, "पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही।" आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और शुक्रवार तक यही स्थिति बनी रहने के आसार है, जबकि सप्ताहांत में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

इस बीच, राजधानी का आज न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी ठंड जारी रहेगी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।