Hindi Newsएनसीआर NewsDU Student Acid Attack New Twist Victim Father Confess Conspiracy
खुद टॉयलेट वाला एसिड लाई थी छात्रा, पिता ने रची थी साजिश; DU छात्रा एसिड अटैक मामले में बड़ा ट्विस्ट

खुद टॉयलेट वाला एसिड लाई थी छात्रा, पिता ने रची थी साजिश; DU छात्रा एसिड अटैक मामले में बड़ा ट्विस्ट

संक्षेप:

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में बड़ाल ट्विस्ट आ गया है। द भलस्वा डेरी पुलिस ने एसिड अटैक पीड़िता के पिता अकील को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है।

Mon, 27 Oct 2025 11:01 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। द भलस्वा डेरी पुलिस ने एसिड अटैक पीड़िता के पिता अकील को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने स्वीकार कर लिया है कि जितेंद्र को फंसाने के लिए एसिड अटैक वाली साजिश रची गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता ने स्वीकार किया है कि पीछा करने वाले जितेंद्र को फंसाने के लिए ही उन्होंने खुद हमले की साजिश रची थी और पीड़िता खुद एसिड लेकर आई थी। अकील ने कहा है कि जितेंद्र की पत्नी उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा रही थी, इसलिए उसने उसे एसिड हमले के मामले में फंसाने का फैसला किया।

खुद एसिड लेकर आई थी पीड़िता

बताया जा रहा है कि जितेंद्र के अलावा पाड़िता के पिता का दो अन्य लोगों ईशान और अरमान के साथ भी विवाद था, जिनका नाम एफआईआर में दर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद पीड़िता खुद टॉयलेट साफ करने में इस्तेमाल होने वाला एसिड लाई और हमला हो गया।

इससे पहले मुख्य आरोपी की पत्नी ने दावा किया था कि पीड़िता के पिता ने ही इस अपराध की योजना बनाकर और अंजाम देकर उसके पति को फंसाने की साजिश रची, ताकि उसे यौन उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डाला जा सके।

छात्रा ने क्या किया था दावा

20 वर्षीय पीड़िता, जो लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार में सेकेंड ईयर की छात्रा है, ने रविवार को दावा किया था कि वह एक्स्ट्रा क्लास के लिए जा रही थी, तभी तीन हमलावरों- जितेंद्र, ईशान और अरमान ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उस पर तेजाब फेंका।

आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया कि जितेंद्र को फंसाने के लिए अकील खान ने अपनी ही बेटी पर एसिड हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। जिस दिन हमला हुआ, जितेंद्र कथित तौर पर कारखाने के अंदर मौजूद था। जितेंद्र ने भी दावा किया है कि हमले के समय वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि जितेंद्र कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था। उसने कहा, "वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी नजर मुझ पर थी। उसकी पत्नी भी इस मामले में उसका समर्थन करती थी। मैंने उसे अपनी हरकतें सुधारने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना।

वार्ता से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।