काम की बात: DTC ने दो नए रूट पर शुरू की बस सर्विस, जानिए कहां से कहां तक मिलेगी सुविधा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में दो नए रूटों पर बस सर्विस शुरू की गई है। परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार का कहना है कि इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और दिल्ली के रिहायशी और बाहरी इलाकों रहने वालों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 

DTC Devi Bus

दिल्ली परिवहन निगम ने दो नए रूटों पर बस सर्विस शुरू की है। इसके तहत एक नया रूट 806ए और दूसरा देवी रूट डी-6606 शामिल है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डीटीसी के इस पहल से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। साथ ही रूट संख्या आरएल-79 का विस्तार भी किया गया है, ताकि दिल्ली के तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी और बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधाएं मिल सके।

पहले रूच पर कहां से कहां तक चलेगी बस

रूट संख्या 806ए पर डीटीसी की बस सेवा द्वारका मोड से नजफगढ़ के नजदीक स्थित पपरावत गांव के बीच पायलेट परियोजना के तौर पर शुरू की गई है। इस रूट पर बस पपरावत, नांगली सकरावती, ककरौला और इसके आसपास के इलाकों से होते हुए द्वारका मोड तक चलेगी। इससे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों को परिवहन की किफायती सुविधा मिलेगी।

दूसरा रूट कौन सा?

वहीं देवी रूट डी-6606 पर उत्तम नगर टर्मिनल से डीडीए फ्लैट बक्करवाला के बीच देवी बस चलेगी। इस रूट पर देवी बस बक्करवाला, काकरोला, मटियाला और द्वारका के लोगों को कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इससे कामकाजी, छात्रों व स्थानीय लोगों को फायदा होगा।

कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए प्रोत्साहित कर रही दिल्ली सरकार

इस बीच दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों कोपब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इसके तहत कर्मचारियों के 'कॉमन मोबिलिटी कार्ड' का इस्तेमाल करने पर उन्हें यात्रा भत्ते पर प्रोत्साहन मिलेगा।

एक आदेश में कहा गया,मौजूदा हालात में ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने की जरूरत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के लिए एक प्रोत्साहन योजना शुरू करने का फैसला किया है जो आने-जाने के लिए मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग करते हैं।

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी अपने मासिक परिवहन भत्ते का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा 'कॉमन मोबिलिटी कार्ड' खरीदने या रिचार्ज करने में इस्तेमाल करता है, तो वह मिलने वाले परिवहन भत्ते के 10 फीसदी के बराबर प्रोत्साहन पाने का हकदार होगा। यह प्रोत्साहन वेतन के साथ दिया जाएगा।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।