दिल्ली से रोहतक के बीच चलेगी DTC बस, जानिए रूट समेत जरूरी बातें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi to Rohtak DTC Bus: दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। इसकी शुरूआत सीएम रेखा गुप्ता द्वारा शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्थित दिल्ली परिवहन निगम डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ हुई।

दिल्ली से रोहतक के बीच चलेगी DTC बस, जानिए रूट समेत जरूरी बातें

Delhi to Rohtak DTC Bus: दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरूआत हो चुकी है। यानी अब आप डीटीसी बस के जरिए दिल्ली से रोहतक तक का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। इसकी शुरूआत सीएम रेखा गुप्ता द्वारा शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्थित दिल्ली परिवहन निगम डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ हुई। इसके साथ ही दिल्ली देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बन गया है। राजधानी में बसों की कुल संख्या 6300 हो गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से रोहतक की ओर जाने वाली बसों का रूट क्या होगा।

जानिए रूट समेत अन्य जरूरी बातें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-रोहतक के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा कुछ इस तरह से चल सकती है। "आईएसबीटी कश्मीरी गेट- पीरागढ़ी चौक- टिकरी बॉर्डर- बहादुरगढ़- रोहद- सांपला- रोहतक बस स्टैंड" आपको बताते चलें कि ये सेवा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के बीच हुए एक संयुक्त परिवहन समझौते के तहत शुरू की जा रही है। इसे फिलहाल ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, धारूहेड़ा, बड़ौत और गाजियाबाद के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं।

सीएम बोलीं- 2026 तक 7000 बसों का टार्गेट

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए बताया- आज ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की सेवा में समर्पित किया। हमारी सरकार मिशन मोड में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह ईवी में परिवर्तित करने की दिशा में कार्य कर रही है। दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4500 से अधिक हो चुकी है और 2026 के अंत तक इसे 7000 तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट बस रूट पर क्या बोलीं सीएम

साथ ही, आज दिल्ली–रोहतक के बीच नई अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत, मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का लोकार्पण तथा डीटीसी ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया। हमारी सरकार नई ईवी पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों पर आकर्षक सब्सिडी देकर स्वच्छ परिवहन के लिए जनता को प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।