अब दिल्ली से बिहार भी जाएगी DTC की बस, सरकार बोली- सस्ते किराये पर सफर
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बिहार समेत 17 अंतरराज्यीय रूटों पर एसी बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार सरकार के साथ जल्द ही समझौता किया जा सकता है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बिहार समेत 17 अंतरराज्यीय रूटों पर एसी बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए इसकी घोषणा की है। उनका कहना है कि दिल्ली से बिहार रूट की फिजिबिलिटी का अध्ययन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही बिहार सरकार के साथ एमओयू साइन किया जाएगा।
सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को सहूलियत देने के लिए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘सरकार अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने और नागरिकों के लिए आरामदायक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
इन बसों का संचालन ‘एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स’ (एएसआरटीयू) की ओर से निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत दिल्ली परिवहन निगम दिल्ली से बड़ौत (यूपी), सोनीपत, धारूहेड़ा और पानीपत (हरियाणा) तक प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर चुका है।
इसके अलावा कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही दिल्ली–गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली–रेवाड़ी, दिल्ली–करनाल, दिल्ली–रोहतक, दिल्ली–अलवर और दिल्ली–जेवर तक के रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने की योजना है। अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत डीटीसी पहले ही दिल्ली-बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) सहित प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर रहा है।
कटरा, खाटू श्याम और अयोध्या भी जाएंगी बसें
परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी पहल के तहत दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


