Delhi Dry Days 2026 : दिल्ली में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें ड्राई डे की लिस्ट; नोट कर लें डेट

Jan 19, 2026 02:42 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Dry Days 2026 : शराब के शाकीनों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी दिल्ली में आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण दिवसों को ध्यान में रखते हुए इस साल जनवरी से मार्च तक 5 दिन 'ड्राई डे' होंगे। दिल्ली में इन पांच दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Delhi Dry Days 2026 : दिल्ली में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें ड्राई डे की लिस्ट; नोट कर लें डेट

Dry Day in Delhi 2026 : शराब के शाकीनों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी दिल्ली में आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण दिवसों को ध्यान में रखते हुए इस साल 26 जनवरी से 31 मार्च तक 5 दिन 'ड्राई डे' (Dry Day) होंगे। दिल्ली में इन पांच दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने ड्राई डे घोषित करते हुए इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस घोषणा के अनुसार, दिल्ली में आने वाले कुछ विशेष दिनों में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह निर्णय शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक व राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

शराब बिक्री पर पूरी तरह रहेगी रोक

आबकारी विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 26 जनवरी, 15 फरवरी, 21 मार्च, 26 मार्च और 31 मार्च को राजधानी में ड्राई डे रहेगा। इन दिनों में शराब की खुदरा दुकानों, बार और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Dry Days in Delhi 2026

किस-किस दिन रहेगा ड्राई डे

● 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस

● 15 फरवरी को महाशिवरात्रि

● 21 मार्च को ईद-उल-फितर

● 26 मार्च को राम नवमी

● 31 मार्च को महावीर जयंती

आधिकारिक आदेश में होटलों को आंशिक छूट दी गई है। लाइसेंस धारक होटल ड्राई डे के दिन भी अपने यहां मेहमानों को शराब परोस सकेंगे, लेकिन बाहरी ग्राहकों को इसकी बिक्री करने की अनुमति नहीं दी गई है।

क्या है ड्राई डे और क्यों लिया गया यह फैसला?

'ड्राई डे' का अर्थ उन दिनों से है, जब शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। दिल्ली आबकारी नीति के तहत साल में राष्ट्रीय पर्वों (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) के अलावा प्रमुख धार्मिक त्योहारों पर शराब की बिक्री वर्जित होती है। आबकारी विभाग का मानना है कि ऐसे अवसरों पर शराब की दुकानें बंद रहने से सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना कम हो जाती है।

शौकीनों और व्यापारियों पर असर

बता दें कि, ड्राई डे की घोषणा के बाद शराब के शौकीनों में बेचैनी बढ़ जाती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ड्राई डे से एक दिन पहले शाम के समय शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग पहले से ही अपना स्टॉक जमा करना शुरू कर देते हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें