Hindi Newsएनसीआर Newsdrizzle alert issued in delhi ncr cloud movement forecast for two days
बूंदाबांदी से दिल्ली-NCR में बदला मौसम; फिर दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ, डेरा डालेंगे बदरा

बूंदाबांदी से दिल्ली-NCR में बदला मौसम; फिर दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ, डेरा डालेंगे बदरा

संक्षेप:

फरीदाबाद समेत एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी देखी गई। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। 

Oct 30, 2025 03:32 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बृहस्पतिवार की सुबह पलूशन का प्रकोप देखा गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदल गया। फरीदाबाद समेत NCR के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में दो दिन हल्के बादलों की आवाजाही का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर दस्तक दे सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। IMD ने 31 अक्टूबर को सुबह के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग ने पहली से लेकर 3 नवंबर के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 4 नवंबर को दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के छाए रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश या बूंदाबांदी नहीं होगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में 5 नवंबर को भी धुंध छाने का अनुमान जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात 'मोंथा' अब धीरे-धीरे कमजोर होकर एक 'कम दबाव का क्षेत्र' बन गया है। इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।