जिग-जैग करके गाड़ी चलाना पड़ा महंगा; वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने लिया ऐक्शन, सिखाया सबक

Jan 20, 2026 05:52 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच GT करनाल बाईपास रोड पर हुई। जिस तरह से गाड़ी चलाई जा रही थी, उससे यात्रियों को गंभीर खतरा था। कानूनी प्रावधानों के अनुसार दोषी SUV को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

जिग-जैग करके गाड़ी चलाना पड़ा महंगा; वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने लिया ऐक्शन, सिखाया सबक

दिल्ली पुलिस ने एक वायरल वीडियो के आधार पर नेशनल हाईवे-48 पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से SUV चलाने वाले 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान दाऊद उम्र 21 साल के रूप में हुई है और पुलिस ने उसके काले रंग के स्कॉर्पियो-N वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की जांच के बाद, लापरवाही और जानलेवा कृत्यों के लिए, साथ ही खतरनाक ड्राइविंग के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

18 जनवरी को सामने आया था वीडियो

पुलिस के अनुसार, 'इस घटना के बारे में एक वायरल वीडियो से जानकारी मिली थी, जो कि 18 जनवरी को सामने आया था और फिर वायरल हो गया था। जिसमें एक काली स्कॉर्पियो-N गाड़ी, जिस पर टिंटेड ग्लास लगे थे, GT करनाल बाईपास रोड पर नरेला की ओर ज़िगज़ैग तरीके से यानी लहराकर चलाई जा रही थी, जिससे सड़क पर दूसरे लोगों की जान को खतरा हो रहा था।

गाड़ी पर लिखा था चालक का नाम

अधिकारी ने बताया कि उस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए, एक टीम ने तुरंत आरोपी की गाड़ी को रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर की पहचान ओखला निवासी दाऊद अंसारी (21) के रूप में हुई है। वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि गाड़ी उसके पिता मुसाफिर अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने कहा, 'यह घटना 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच GT करनाल बाईपास रोड पर हुई। जिस तरह से गाड़ी चलाई जा रही थी, उससे यात्रियों को गंभीर खतरा था। कानूनी प्रावधानों के अनुसार दोषी SUV को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।'

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा, 'सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए, पुलिस स्टेशन समयपुर बादली DCP आउटर-नॉर्थ की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गलत व खतरनाक तरीके से चलाई जा रही गाड़ी को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग के लिए गिरफ्तार कर लिया।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें