ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में डबल मर्डर; खून से लथपथ मिले दो मजदूरों के शव

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले हैं।

ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में डबल मर्डर; खून से लथपथ मिले दो मजदूरों के शव

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले हैं। फावड़े और सरिया से हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि तीन मजदूर दो दिन पहले परिसर में पेड़ लगाने आए थे। इन्हीं में से दो के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इनके साथ मौजूद तीसरे शख्स ने ही इनकी हत्या की और फिर फरार हो गया।

पुलिस ने क्या बताया?

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया की निर्माणाधीन हॉस्टल में दो दिन पहले तीन श्रमिक पेड़ लगाने के लिए आए थे। इनमें से दो श्रमिकों का शव शुक्रवार की सुबह एक कमरे में पड़ा मिला है। जबकि इनका एक साथी लापता है।

आशंका है कि उसी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतकों की पहचान शीशपाल निवासी गांव फिटकरी थाना इंचौली जिला मेरठ और इंद्रपाल निवासी गांव इमली अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर जिला मेरठ के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

नाली सफाई को लेकर विवाद में गोलियों से भून डाला

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के एक गांव में बुधवार तड़के 25 साल के एक शख्स की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान 31 साल के मंगेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि गांव निवासी साजन आज तड़के जब एक शादी समारोह से घर लौटा तभी उसके पड़ोसी मंगेश (31) ने उस पर गोलियां चला दीं। साजन को तीन गोलियां लगीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साजन और मंगेश के बीच नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद था। संभवत इसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि मंगेश और उसका एक साथी कार में सवार होकर फरार होने की फिराक में हैं, जिसके बाद पुलिस दल ने उन्हें घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार से उतरकर भागने की कोशिश के दौरान दोनों ने पुलिस दल पर गोलियां भी चलाईं। जवाबी कार्रवाई में मंगेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया, हालांकि उसका साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किए हैं।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।