मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए; 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर SC

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के फैसले पर चिंता जताते हुए कहा कि पाबंदी लगाने और पूरी तरह बंद करने में फर्क होता है। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से ट्रांसपोर्ट सर्विस पूरी तरह से बंद नहीं होनी चाहिए।

मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए; 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर SC
दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले एतियातन कदम उठाते हुए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरीके से सबकुछ रोक दिए जाने और आम नागरिकों को इससे होने वाली परेशानी पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे कदमों से हजारों यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बंद नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा, मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि मेट्रो और दूसरी ट्रेन सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने केंद्र से कहा कि शहर के हर हिस्से से लोग आते-जाते हैं, इसलिए सब कुछ बंद नहीं किया जा सकता। पाबंदी लगाने और पूरी तरह बंद करने में फर्क होता है। इसी के साथ कोर्ट ने मेट्रो और ट्रेन पर लगी पाबंदियों पर फिर से विचार करने को कहा। कोर्ट ने ये बातें सीपीएम महासचिव एम.ए. बेबी की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान कहीं, जिसमें मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने का विरोध किया गया था।

'सिर्फ उतने ही उपाय करें जितने जरूरी'

सीजेआई सूर्य कांत ने कहा, आपको कुछ चीजों को रोकना होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतने ही उपाय करें जितने जरूरी हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। यह सिद्धांत ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, कोर्ट ने उदाहरण के तौर पर यही बात कही है। ऐसी रिपोर्टिंग नहीं होनी चाहिए कि भारत के चीफ जस्टिस ने कहा है कि सरकार मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल कर रही है।

सीजेआई ने कहा, सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। इसमें कोई बुराई नहीं है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। लेकिन यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह लोगों की सुरक्षा के बारे में है। यह आपका सबसे पहला कर्तव्य है। हमारी बेटियां, छोटे बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, बहुत बुज़ुर्ग लोग और मरीज़ इन जगहों से गुज़रते हैं। उनकी सुरक्षा भी ज़रूरी है। सही उपाय करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन यह पक्का करें कि सब कुछ ठप न हो जाए।

'छात्रों, कर्मचारियों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी'

चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, मुद्दा प्रदर्शनकारियों या किसी व्यक्ति का नहीं है, बल्कि उन आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का है जो अपनी रोजी-रोटी के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। उन्होंने गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से आने-जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों और बुज़ुर्गों की मुश्किलों का जिक्र किया, जिनमें से कई अपनी रोजाना की यात्रा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से ट्रांसपोर्ट सर्विस पूरी तरह से बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर आप बेकाबू आवाजाही को रोकना चाहते हैं, तो रोक सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सब कुछ ठप कर दें और लोगों को बिना किसी ट्रांसपोर्ट सुविधा के छोड़ दें।

कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के इस आश्वासन पर गौर किया है कि वह अधिकारियों से पूरी तरह से रोक के फैसले पर फिर से विचार करने और मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाओं को सही नियमों के साथ चलाने की अनुमति देने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, इस आश्वासन के मद्देनजर हम साफ करते हैं कि मेट्रो ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी। पीठ ने कहा, हम निर्देश देते हैं कि मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाओं की आवाजाही को उचित तरीके से नियंत्रित करते हुए जारी रखने के संबंध में अधिकारियोंके सोच-विचार कर लिए गए फैसले के बारे में बताया जाए, ताकि आम लोगों को असुविधा कम से कम हो।पीठ ने कहा कि सड़कों पर बैरिकेड लगाने के फैसले पर भी फिर से विचार किया जाना चाहिए और वैकल्पिक मार्गों के बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल…; पाबंदियों पर SC की नसीहत