मजदूरों के बाद सड़क पर उतरीं नोएडा की मेड्स, बोलीं- केवल ढाई से तीन हजार रुपए में घर कैसे चलाएं?
इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क पर इकट्ठा होकर नारे लगाए और कहा कि जब तक हमारा वेतन नहीं बढ़ाया जाता, तब तक हम वापस काम पर नहीं लौटेंगे। महिलाओं ने बताया कि ओवरटाइम की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारी मजदूरों के आंदोलन के बीच मंगलवार को उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब घरों में सहायिकाओं के रूप में काम करने वाली महिलाएं (मेड्स) भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सहायिकाओं की नौकरी करने वाली इन महिलाओं ने यह प्रदर्शन ज्यादा वेतन और बेहतर काम करने की परिस्थितियों की मांग को लेकर किया। महिलाओं ने बताया कि उन्हें केवल 2,500 से 3,000 रुपए महीना तक का वेतन ही मिलता है और पूरे महीने में केवल दो छुट्टी ही दी जाती है, इससे ज्यादा छुट्टी करने पर पैसा काट लेते हैं या चोरी का इल्जाम लगा देते हैं।
एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार वेतन वृद्धि की मांग करते हुए महिलाओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से उनका वेतन बहुत कम है और इसके मुकाबले काम के घंटे बहुत ज्यादा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पर्याप्त छुट्टियां तक नहीं दी जाती हैं। महिलाओं ने चार छुट्टी की मांग करते हुए कहा कि 'हमें महीने में चार छुट्टी चाहिए, क्योंकि हम बच्चों को टाइम नहीं दे पाते हैं, वो बीमार होते हैं तो हम उनकी देखभाल तक नहीं कर पाते।'
'हमें केवल ढाई से तीन हजार रुपए वेतन मिलता है'
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आगे कहा 'आज आसमान छूती महंगाई के दौर में ढाई-तीन हजार रुपए के वेतन में महीनाभर घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।' उन्होंने कहा, 'सब जगह इतनी ज्यादा महंगाई बढ़ गई है, गैस का पैसा, राशन का पैसा, स्कूल की फीस सब कुछ बढ़ गया है। इन लोगों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में जाते हैं तो हमारे बच्चे क्यों नहीं जा सकते।'
वेतन पुनर्निधारित होने तक हड़ताल की धमकी दी
इसके अलावा उन्होंने बताया कि ओवरटाइम की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क पर इकट्ठा होकर नारे लगाए और कहा कि जब तक हमारा वेतन नहीं बढ़ाया जाता, तब तक हम वापस काम पर नहीं लौटेंगे।
पुलिस बोली- शांतिपूर्ण रहा महिलाओं का प्रदर्शन
उधर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121, सेक्टर-70 में घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं (मेड) द्वारा अपने काम का पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया था, इस दौरान वहां स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण रही तथा कानून-व्यवस्था में भी किसी तरह की कोई दिक्कत उत्पन्न नहीं हुई।
मजदूरों के प्रदर्शन के बाद सड़कों पर उतरी महिलाएँ
महिलाओं का यह विरोध-प्रदर्शन फैक्ट्री मजदूरों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद हुआ, जिसने पूरे शहर में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालांकि राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी मंगलवार को भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन जारी रहा, इस दौरान जहां कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, वहीं कई औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


