Hindi Newsएनसीआर Newsdoctor module were looking for suicide bombers for a year, reveals Jasir arrested from Srinagar in delhi car blast
दिल्ली ब्लास्ट : एक साल से फिदायीन की तलाश में थे आतंकी, श्रीनगर से गिरफ्तार जासिर का खुलासा

दिल्ली ब्लास्ट : एक साल से फिदायीन की तलाश में थे आतंकी, श्रीनगर से गिरफ्तार जासिर का खुलासा

संक्षेप: दिल्ली में धमाके के लिए जिम्मेदार ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल बीते एक साल से फिदायीन की तलाश में था। इस मॉड्यूल का प्रमुख साजिशकर्ता दिल्ली धमाके में मारा गया डॉ. उमर नबी ही था। वह मॉड्यूल में लगातार फिदायीन शामिल करने पर जोर दे रहा था।  

Mon, 17 Nov 2025 05:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/श्रीनगर, एजेंसी
share Share
Follow Us on

दिल्ली में धमाके के लिए जिम्मेदार ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल बीते एक साल से फिदायीन (आत्मघाती हमलावर) की तलाश में था। इस मॉड्यूल का प्रमुख साजिशकर्ता दिल्ली धमाके में मारा गया डॉ. उमर नबी ही था। वह मॉड्यूल में लगातार फिदायीन शामिल करने पर जोर दे रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि उमर कट्टरपंथी सोच वाला था और ऑपरेशन के लिए ‘सुसाइड बॉम्बर’ को जरूरी मानता था। श्रीनगर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से जासिर उर्फ दानिश को हिरासत में लिया था, जिसने इन बातों का खुलासा किया है। पुलिस ने एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती की अगुवाई में पूरे मॉड्यूल के भंडाफोड़ का दावा किया है।

ये भी पढ़ें:उमर और मुज्जमिल ने तुर्किये में जैश के आतंकियों से मिलने के बाद जुटाया विस्फोटक

जासिर ने आत्मघाती हमलावर बनने से मना किया : जासिर ने बताया कि वह अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में टेरर मॉड्यूल के सदस्यों से मिला था। वहां से उसे फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास किराये के घर में ले जाया गया। मॉड्यूल के कुछ सदस्य उसे जैश-ए-मोहम्मद का ओवरग्राउंड वर्कर बनाना चाहते थे, लेकिन उमर ने कई महीनों तक उसे फिदायीन बनने के लिए ब्रेनवॉश किया। यह योजना अप्रैल 2024 में तब ध्वस्त हो गई जब जासिर इस्लाम में आत्महत्या को निषेध बताते हुए पीछे हट गया।

6 दिसंबर को धमाका करना चाहते थे : अधिकारियों के मुताबिक, पुलवामा निवासी उमर मॉड्यूल का सबसे कट्टर और अहम सदस्य था। उसके निशाने पर दिल्ली या किसी धार्मिक स्थल पर 6 दिसंबर (बाबरी विध्वंस की बरसी) के आसपास बड़ा धमाका करना था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद बांग्लादेश-चीन में पढ़े डॉक्टरों की बन रही लिस्ट

तुर्किये में मुलाकात के बाद एकत्रित किया विस्फोटक

पूछताछ में यह भी पता चला कि 2021 में तुर्किये की यात्रा के दौरान उमर और डॉ. मुजम्मिल की मुलाकात जैश के ओवरग्राउंड वर्करों से हुई थी। इसी के बाद दोनों ने बड़ी मात्रा में केमिकल इकट्ठा करना शुरू किया। इसमें 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर था। साजिश का खुलासा तब हुआ जब श्रीनगर पुलिस ने मुजम्मिल को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए। इसके बाद उमर घबरा गया और लाल किले के पास समय से पहले हुए विस्फोट में मारा गया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।