Hindi Newsएनसीआर Newsdnd kmp expressway arch bridge faridabad link road construction
DND-KMP एक्सप्रेसवे लिंक रोड को जोड़ने के लिए बनेगा 140 मीटर लंबा आर्च ब्रिज, 3 राज्यों को लाभ

DND-KMP एक्सप्रेसवे लिंक रोड को जोड़ने के लिए बनेगा 140 मीटर लंबा आर्च ब्रिज, 3 राज्यों को लाभ

संक्षेप:

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की लिंक रोड को जोड़ने के लिए 140 मीटर लंबा आर्च ब्रिज बनेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसे छह माह में बनाने का लक्ष्य है, जिसके बाद एक्सप्रेसवे के पूरे हिस्से को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।

Tue, 7 Oct 2025 08:00 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की लिंक रोड को जोड़ने के लिए 140 मीटर लंबा आर्च ब्रिज बनेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसे छह माह में बनाने का लक्ष्य है, जिसके बाद एक्सप्रेसवे के पूरे हिस्से को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे तीन राज्यों दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर आसान हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फरीदाबाद शहर में बाईपास रोड को डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया गया है। फरीदाबाद में निर्माण कार्य पूरा कर इसे वाहनों के लिए खोला जा चुका है। दिल्ली के महारानी बाग से कालिंदी कुंज चौक के पास तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन कालिंदी कुंज के पास फ्लाईओवर की तरफ जोड़ने का काम बाकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि यहां आगरा नहर के बीच एक पिलर खड़ा करना था, जिस पर गर्डर रखकर दोनों भागों को जोड़ने की योजना थी, लेकिन सिंचाई विभाग ने पिलर खड़ा करने की मंजूरी नहीं दी। अब फ्लाईओवर के बीच के हिस्से को आपस में जोड़ने के लिए आर्च ब्रिज बनाया जाएगा।

जाम से राहत मिलेगी: आर्च ब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवागमन भी सुगम हो जाएगा। निर्माण के बाद वाहन बिना रुकावट दिल्ली से केएमपी एक्सप्रेसवे लिंक रोड तक जा सकेंगे।

अर्धगोलाकार निर्माण के कारण भार किनारों पर आता है

आर्च ब्रिज मेहराब के आकार का ढांचा होता है। यह अर्धगोलाकार होने के साथ ही काफी मजबूत होता है, क्योंकि इसका भार नीचे की ओर न जाकर किनारों की ओर जाता है। पहले यह पत्थर और ईंटों से बनाए जाते थे, लेकिन अब स्टील और कंक्रीट से बनाए जाने लगे हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।