दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही सेवाएं, लोग हुए परेशान; DMRC ने बताई यह वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो सेवा बाधित रहने के दौरान आनंद विहार स्टेशन पर एक मेट्रो ट्रेन करीब 30 मिनट तक फंसी रही, जिससे देरी हुई और भीड़ बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कौशांबी के पास OHE लाइन में आई दिक्कत की वजह से यह दिक्कत हुई है।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मंगलवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद करीब 96 मिनट यानी करीब 1 घंटा 36 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रहीं। इस दौरान इस लाइन से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में जानकारी देते हुए DMRC ने शाम 5 बजकर 21 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि आनंद विहार और वैशाली के बीच तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है।
वहीं कुछ देर बाद यानी शाम 6 बजकर 20 मिनट पर की एक अन्य पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि 'OHE की समस्या के कारण आनंद विहार से वैशाली के बीच अभी ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसे ठीक करने का काम चल रहा है। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।' हालांकि शाम करीब 7 बजे बताया गया कि ‘ब्लू लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।’
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो सेवा बाधित रहने के दौरान यमुना बैंक स्टेशन समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई, लोग परेशान होते रहे और कई स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान आनंद विहार स्टेशन पर एक मेट्रो ट्रेन करीब 30 मिनट तक फंसी रही, जिससे देरी हुई और भीड़ बढ़ गई। बताया गया कि कौशांबी के पास OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रीफिकेशन) तार में आई दिक्कत की वजह से ब्लू लाइन पर यह दिक्कत आई थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए DMRC के एक अधिकारी ने बताया कि रिपेयरिंग के काम के दौरान आनंद विहार और वैशाली के बीच कुछ समय के लिए सर्विस रोक दी गई थी। साथ ही इस सेक्शन में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए कुछ समय तक यमुना बैंक से आनंद विहार मेट्रो स्टेशन तक सिंगल लाइन ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 सेक्शन तक रेगुलर ट्रेन सर्विस जारी रही। साथ ही यात्रियों को इस बारे में जानकारी देने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर भी रेगुलर अनाउंसमेंट किए गए।
ब्लू लाइन पर आई खराबी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म और स्टेशनों के बाहर लगी लोगों की भारी भीड़ दिखाई। ट्रेन सेवाएं ठप होने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे पहले सोमवार सुबह सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर सिग्नलिंग की समस्या के कारण वॉयलेट लाइन पर ट्रेन का संचालन बाधित हुआ था।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


