अरविंद केजरीवाल चाह कर भी जो नहीं कर सके, अब रेखा गुप्ता सरकार में पूरा होगा उनका वादा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरविंद केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली की सत्ता में आने से पहले बिजली कंपनियों का कैग ऑडिट कराने का वादा किया था लेकिन कानूनी-अदालती अड़चनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए। 

Rekha Gupta and Kejriwal

दिल्ली में अपनी पहली सरकार बनाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने जिन कुछ मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था उनमें बिजली कंपनियों का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराना भी शामिल था। हालांकि, वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। अब करीब 13 साल बाद रेखा गुप्ता के राज में इसका रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड का कैग को ऑडिट सौंपने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव में दखल देने से इनकार कर दिया।

जस्टिस तेजस करिया की अवकाशकालीन पीठ ने बिजली वितरण कंपनियों की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि इस स्तर पर उनकी चुनौती समयपूर्व है। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार के 6 जून के नोटिस (जिसमें याचिकाकर्ताओं का ऑडिट कैग को सौंपने का प्रस्ताव है) में कोई ऐसी गलत बात नहीं है। यदि फिर भी बिजली कंपनी अपनी बात रखना चाहती हैं तो इन्हें संबंधित प्राधिकारी के सामने सुनवाई के लिए पेश होने का मौका दिया जा रहा है।

याचिकाकर्ता बिजली कंपनियों ने तर्क दिया कि 6 जून का नोटिस शुरू से ही अमान्य, गैरकानूनी व न्यायिक फैसलों के विपरीत था, जिसमें उच्चतम न्यायालय का एक फैसला भी शामिल है, जो ऐसे ऑडिट को रोकता है। हालांकि पीठ ने यह नतीजा निकाला कि नोटिस को याचिकाकर्ता बिजली कंपनियों के लिए उलझा हुआ नहीं माना जा सकता। पीठ ने कहा कि यह नोटिस दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा कैग को ऑडिट सौपने से पहले सुनवाई का मौका देने की कानूनी जरूरत को आगे बढ़ाने के लिए था। इस मामले में दिल्ली बिजली नियामक आयोग या सरकार को कैग ऑडिट शुरू करने से रोकने वाली कोई कानूनी रुकावट नहीं है।

कंपिनयों और आप की मिलीभगत उजागर हुई : सूद

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद बिजली कंपनियों के ऑडिट का रास्ता साफ हो गया है। अब सीएजी ऑडिट से संबंधित सुनवाई उपराज्यपाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए जाने से पूर्ववर्ती आप सरकार और बिजली कंपनियों के बीच चल रही मिलीभगत की सच्चाई उजागर हो गई है।

सीएम बनते ही केजरीवाल ने दिया था आदेश, कानूनी अड़जनें आईं

अरविंद केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली का सीएम बनने के बाद बिजली कंपनियों के कैग ऑडिट का आदेश दिया था। उन्होंने एक जुलाई 2002 से इन कंपनियों के खातों की जांच का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर एलजी ने भी आदेश जारी कर दिया था। हालांकि, कंपनियां अदालत गईं और उन्हें तब वहां राहत मिल गई थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।