Hindi Newsएनसीआर Newsdimapur bound indigo plane power bank caught fire at delhi airport on sunday
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन में यात्री के पावर बैंक में आग, दीमापुर जाने वाला था विमान

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन में यात्री के पावर बैंक में आग, दीमापुर जाने वाला था विमान

संक्षेप:

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को टैक्सिंग के समय दीमापुर जाने वाले इंडिगो विमान में एक बड़ा हादसा टल गया। विमान के एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। विमान के केबिन क्रू ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

Oct 19, 2025 11:22 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि दीमापुर जाने वाले एक इंडिगो के विमान में टैक्सी के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि विमान के केबिन क्रू ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इंडिगो के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि दिल्ली से नागालैंड के दीमापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 2107 विमान जब टैक्सी कर रहा था तभी एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। इस घटना के बाद केबिन क्रू तुरंत हरकत में आया और आग बुझा दी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यात्री ने अपना इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (पावर बैंक) विमान की सीट के पीछे की जेब में रखा था। उपकरण में आग लगने की घटना के कारण फ्लाइट वापस लौट आई। चालक दल ने नियमों का पालन करते हुए स्थिति को तेजी से संभाला और कुछ ही सेकंड में घटना पर काबू पा लिया। विमान में कितने यात्री थे इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान एयरपोर्ट पर टैक्सी कर रहा था। यानी रनवे पर जाने की तैयारी कर रहा था। उड़ान को दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 12:25 बजे उड़ान भरना था।संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सभी जरूरी जांचें की गईं। विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है। एयरलाइन ने घटना के दौरान शांत रहने के लिए अपने यात्रियों का धन्यवाद किया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।