दिल्ली हाट नया जंतर-मंतर, INA से शुरू हो गया प्रदर्शन; नेहा बोरा हिरासत में

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

दिल्ली के जंतर-मंतर को पुलिस ने कैद कर दिया है। भारी बैरिकेडिंग की वजह से जब प्रदर्शनकारी वहां नहीं पहुंच सके तो आइसा की नेहा बोरा ने नया ऐलान कर दिया। नेहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को वहां इकट्ठे होने की अपील की है।

नेहा बोरा
जंतर-मंतर की तरफ नेहा बोरा ने किया कूच

दिल्ली के जंतर-मंतर को पुलिस ने कैद कर दिया है। भारी बैरिकेडिंग की वजह से जब प्रदर्शनकारी वहां नहीं पहुंच सके तो आइसा की नेहा बोरा ने नया ऐलान कर दिया। नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली हाट आज जंतर-मंतर बन गया है। उन्होंने लोगों से वहां इकट्ठा होने की अपील की है।

बता दें कि फ्लाइट से दिल्ली आने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके के साथ उनके साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट में चढ़कर हिरासत में ले लिया है। उनके हिरासत में लिए जाने के बाद आइसा की नेहा बोरा ने प्रदर्शन की योजना बदली और अब दिल्ली हाट को ही नया जंतर-मंतर बनाने का ऐलान कर दिया है। यहीं अब नेहा बोरा प्रदर्शन करेंगी।

हिरासत में लिया गया

नेहा के साथ प्रदर्शन कर रहे सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। नेहा के साथ ही दूसरे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

नेहा के साथ कौन-कौन

दीपके की हिरासत के बाद नेहा बोरा के साथ दीपांकर भट्टाचार्य, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण और सिविल सोसाइटी के लोग भारी संख्या में दिल्ली हाट से जंतर-मंतर की तरफ कूछ कर रहे हैं। इस दौरान नेहा बोरा और बाकी आइसा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। नेहा के साथ इस प्रदर्शन में योगेंद्र यादव भी हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के साथ ही अलग-अलग जगहों से सीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान आइसा की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने जंतर-मंतर की जगह दिल्ली हाट से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान नेहा बोरा के साथ भारी संख्या में लोग आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हो रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली हाट नया जंतर-मंतर, INA से शुरू हो गया प्रदर्शन, नेहा बोरा हिरासत में