Hindi Newsएनसीआर NewsDiarrhea spreads in astaire gardens society gurgaon nearly 50 people sick
गुरुग्राम की एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में फैला डायरिया, करीब 50 लोग बीमार

गुरुग्राम की एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में फैला डायरिया, करीब 50 लोग बीमार

संक्षेप:

गुरुग्राम के सेक्टर-70ए स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया फैल गया है। करीब 50 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में है। इस सिलसिले में जीएमडीए और स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दी गई है। एक बुजुर्ग को अस्पताल में दाखिल करवाने की नौबत आ गई।

Dec 12, 2025 07:55 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम के सेक्टर-70ए स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया फैल गया है। करीब 50 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में है। इस सिलसिले में जीएमडीए और स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दी गई है। एक बुजुर्ग को अस्पताल में दाखिल करवाने की नौबत आ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सोसाइटी में करीब एक हजार परिवार रहते हैं। लंबे समय से यह परिवार पानी के लिए पूरी तरह से टैंकर पर निर्भर थे। पिछले एक सप्ताह से इनकी सोसाइटी में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से पीने का पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। पिछले दो दिन के अंदर इस सोसाइटी के 50 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। वे उल्टी-दस्त से परेशान हैं। इसमें अधिकांश बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद आरडब्ल्यूए सतर्क हो गई। आरडब्ल्यूए ने पीने के पानी के नमूने लेकर जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग में दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि जीएमडीए की तरफ से दूषित पानी की आपूर्ति की गई या सोसाइटी परिसर में कोई दिक्कत है या पाइप लाइन कहीं से लीक है। सोसाइटी परिसर में इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि किसकी लापरवाही की वजह से डायरिया फैला है।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी चला गया

इस सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि सोसाइटी में रखरखाव कर रही एजेंसी के एक कर्मचारी से बात की गई थी। उसने बताया है कि 8 दिसंबर को ग्रीन एरिया में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी देने के दौरान वॉल्व गलत खुल गया था। इससे शोधित पानी घरों में सप्लाई हो गया, जिसकी वजह से इस तरह की दिक्कत आई है। यह सूचना आरडब्ल्यूए प्रधान को भी मिली मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कितनी सच्चाई है, इसका पता चल पाएगा।

जसवंत सिंह, प्रधान, एस्टेयर गार्डन सोसाइटी, ''दूषित पानी पीने की वजह से एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में करीब 50 लोग बीमार हो गए हैं। जांच की जा रही है कि दूषित पानी की आपूर्ति नलों से कैसे हुई है। पानी की जांच के लिए नमूने लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को भेज दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। सूचना मिली है कि सीवर शोधन संयंत्र से निकल रहा पानी पेयजल लाइन में मिला है, जिस वजह से यह स्थिति बनी है। इस तरफ भी जांच की जा रही है।''

अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''इस सोसाइटी में अंदरूनी कमी के चलते ऐसा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद जांच की है। जीएमडीए की पाइप लाइन के माध्यम से स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है। सोसाइटी निवासियों को सोसाइटी परिसर में दूषित पानी की आपूर्ति की जांच करनी चाहिए।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।