ध्रुव राठी को छोड़ दिया गया, लेकिन जाने से पहले पुलिस ने दे दी एक चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ध्रुव राठी को शनिवार सुबह उनके गुुरुग्राम स्थित घर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रविवार को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। साथ में एक चेतावनी दे दी है।

YouTuber Dhruv Rathee
ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी से आए यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने राठी को हिरासत से छोड़ते हुए एक चेतावनी भी दे दी है। राठी से कहा गया है कि यदि उन्होंने दोबारा जंतर-मंतर जाने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में जन्मे और पले-बढ़े ध्रुव राठी हायर एजुकेशन के लिए जर्मनी गए थे। इंजीनियरिंग करते हुए उनका रुख यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन की ओर हो गया। ध्रुव राठी भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार के आलोचक के तौर पर जाने जाते हैं। सीजेपी के गठन के बाद से वह इसके समर्थन में दिख रहे हैं। अभिजीत दीपके और सौरभ दास के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।

8 अक्टूबर को बेंगलुरु में हुए सीजेपी के प्रदर्शन से पहले ध्रुव राठी भारत लौटे हैं। बेंगलुरु में ही उन्होंने दिल्ली के प्रदर्शन में भी शामिल होने का ऐलान किया था। शुक्रवार शाम को उन्होंने इंडिया गेट जाकर वीडियो भी बनाया और मोदी सरकार को चुनौती दी। हालांकि, शनिवार सुबह उन्हें गुरुग्राम के आवास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने दे दी है चेतावनी

बताया जा रहा है कि सुबह पुलिस ने उन्हें वहां जाकर समझाया कि वे जंतर-मंतर ना जाएं, क्योंकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन जब वह नहीं माने तो हिरासत में ले लिया गया। राठी को 24 घंटे पूरे होने से पहले पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। हालांकि, जाने से पहले पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से दूर रहने की हिदायत दे दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वह वहां जाने का प्रयास करते हैं तो दोबारा ऐक्शन लिया जाएगा।

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को पेशी के बाद रिहा किया गया

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह, ध्रुव राठी समेत उन हजारों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिहा कर दिया है, जिन्हें रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को अहतियातन गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस बीच सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी है। सीजेपी के आंदोलन की अगुआई के लिए अधिकृत किए गए आजिंक्य शिंदे ने कहा कि रविवार को भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाएंगे। इसके अलावा मुंबई के शिवाजी पार्क में भी जुटा होगा। सीजेपी की मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाए। सीजेपी ने इसके अलावा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग भी की है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsध्रुव राठी को छोड़ दिया गया, लेकिन जाने से पहले पुलिस ने दे दी एक चेतावनी