ध्रुव राठी बोले- इतना कमा लिया कि पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं, कहां से आया इतना रुपया?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Dhruv Rathee Income: ध्रुव ने बताया, मैंने इतने पैसे कमा लिए हैं कि अब पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, उनसे CJP प्रोटेस्ट में फॉरेन फंडिंग वाले आरोपों पर सवाल किए गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कमाई का भी जिक्र किया। जानिए उन्होंने अपनी इनकम का क्या सोर्स बताया।

Dhruv Rathee Slams Election Commission for lack of transparency and accountability
ध्रुव राठी बोले- इतनी कमाई कर ली कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, कहां से कमाए इतने रुपये?

Dhruv Rathee Income: जर्मनी से भारत आए यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों अपनी हिरासत के बाद से खासा चर्चाओं में हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी इनकम के बारे में बड़ा बयान दिया है। ध्रुव ने बताया, मैंने इतने पैसे कमा लिए हैं कि अब पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, उनसे CJP प्रोटेस्ट में फॉरेन फंडिंग वाले आरोपों पर सवाल किए गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कमाई का भी जिक्र किया। जानिए उन्होंने अपनी इनकम का क्या सोर्स बताया।

इतना कमाया कि पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं

दि रेड माइक से बातचीत के दौरान ध्रुव राठी ने बताया- “मैं जितने पैसे यूट्यूब और सोशल मीडिया से कमाता हूं कि अब मुझे पूरी जिंदगी काम करने की जरूरत नहीं है। मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं दुनिया घूम सकता हूं, पूरा ट्रैवल करते रह सकता हूं। मुझे काम करने की अब कोई जरूरत नहीं है।” दरअसल, ध्रुव से सवाल पूछा गया था- लोगों का आरोप है कि CJP प्रोटेस्ट में फॉरेन फंडिंग हुई है। इसका बहुत बड़ा मोहरा ध्रुव राठी हैं।

CJP प्रोटेस्ट के फॉरेन फंडिंग पर भी दिया जवाब

इसी सवाल के जवाब में ध्रुव ने पहले तो बताया- “मेरी कोई साजिश नहीं है। कोई फॉरेन फंडिंग नहीं है। कौन मुझे फंड करेगा। यही मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था।” ध्रुव ने सवाल करते हुए आगे कहा- “अमेरिका फंड करेगा? अमेरिका क्यों करेगा, अमेरिका को जो करवाना है मोदी कर रहा है। चीन क्यों फंड करेगा, चीन ने कहा भी नहीं होगा, फिर भी नरेंद्र मोदी इतने डरपोक हैं कि सलमान खान की फिल्म रिलीज नहीं होने देते- बैटल ऑफ गलवान। उन्होंने फिल्म बदलवा दी। इतना डरपोक प्रधानमंत्री फिर दूसरों पर आरोप लगाते हैं कि दूसरे लोग फॉरेन फंडिड हैं, क्या है ये।”

अपनी नागरिकता पर भी दे चुके सफाई

इससे पहले ध्रुव राठी ने अपनी नागरिकता को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया था। दरअसल, सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने की आशंका के चलते ध्रुव राठी को 10 अक्तूबर की सुबह उनके घर से डिटेन कर लिया गया था। इसके बाद चर्चाएं तेज हुई थीं कि ध्रुव राठी के पास जर्मनी की नागरिकता है, न कि भारतीय। इसके बाद रिहाई के बाद ध्रुव ने अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाते हुए कहा था कि मैं भारतीय था, हूं और रहूंगा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsध्रुव राठी बोले- इतना कमा लिया कि जिंदगीभर काम करने की जरूरत नहीं