जर्मन या इंडियन; ध्रुव राठी ने पहली बार अपना पासपोर्ट दिखा नागरिकता का किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ध्रुव राठी को 24 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो मैसेज शेयर किया और पासपोर्ट दिखाते हुए अपनी नागरिकता का खुलासा किया। 

जर्मन या इंडियन; ध्रुव राठी ने पहली बार अपना पासपोर्ट दिखा नागरिकता का किया खुलासा
ध्रुव राठी ने पहली बार अपना पासपोर्ट दिखा नागरिकता का खुलासा किया है।

ध्रुव राठी भारतीय हैं या जर्मन। पहली बार कैमरे के सामने अपना पासपोर्ट दिखाकर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है। करीब 20 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद रविवार को उन्हें रिहा किया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि जिन लोगों को लग रहा है कि वे विदेशी पासपोर्ट होल्डर हैं और इसलिए उनके साथ ये कार्रवाई हुई तो ऐसा नहीं है। उन्होंने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए कहा वे भारतीय नागरिक हैं, थे और रहेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था बल्कि उन्हें किडनैप किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ना तो उनके वकील से संपर्क करने दिया गया और ना उनका फोन उन्हें दिया गया। उन्होंने वीडियो में कहा, वे सो रहे थे, तभी सादे कपड़े में कुछ लोग उनकी मां को धक्का मारते हुए उनके बेड रूम में घुस गए। उन्होंने उनका फोन छीन लिया और उन्हें घसीटकर ले गए। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उन्हें चप्पल तक नहीं पहनने दी और जीप में जल्दी से बैठाकर वहां से ले गए।

ध्रुव राठी का दावा- गुंडे भेजकर किया किडनैप

उन्होंने कहा, उन्होंने मुझे गिरफ्तार या डिटेन नहीं किया। इन लोगों ने गुंडे भेज के मुझे किडनैप किया है। उस वक्त घर में मैं और मेरे मम्मी-पापा थे। आप इन लोगों पुलिस या एजेंसी के गुंडे के कहलो। मुझे बाद में पता चला कि ये 50 लोग थे। इन लोगों ने मुझे कुछ बोलने का मौका नहीं दिया। अपराधी की तरह घसीटकर लेकर गए। इस दौरान मुझे चोट भी आई। वे मुझे एक थाने से दूसरे थाने ले गए और करीब 20 घंटे तक मुझे बैठा कर रखा।

फिर हिरासत में लिए जा सकते हैं ध्रुव राठी?

इस बीच पुलिस के एक सूत्र ने कहा, अगर धु्व राठी धारा 163 लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ध्रुव राठी को शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक सख्ती के बीच की गई। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों से 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजर्मन या इंडियन; ध्रुव राठी ने पहली बार अपना पासपोर्ट दिखा नागरिकता का किया खुला