Hindi Newsएनसीआर NewsDhirendra Krishna Shastri Hindu Unity Padyatra begins in grand style from Chhattarpur Temple in Delhi
दिल्ली से बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता पदयात्रा की भव्य शुरुआत, दस दिन बाद यहां पहुंचने पर होगी खत्म

दिल्ली से बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता पदयात्रा की भव्य शुरुआत, दस दिन बाद यहां पहुंचने पर होगी खत्म

संक्षेप:

यात्रा का शुभारंभ संत-महात्माओं द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज के साथ हुआ, जिसमें हनुमान चालीसा, राम नाम संकीर्तन और राष्ट्रगान गूंजा। इस यात्रा में कथावाचक जया किशोरी समेत कई अन्य धर्म गुरू भी शामिल हैं।

Nov 07, 2025 03:54 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0' की शुरुआत शुक्रवार सुबह हो गई। दिल्ली से मथुरा के वृंदावन तक जाने वाली इस पदयात्रा का आगाज छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी माता मंदिर से हुआ। इस यात्रा को सनातन धर्म की एकजुटता, राष्ट्रवाद और जातिवाद के खिलाफ वैचारिक क्रांति का नाम दिया गया है। इस दौरान दिल्ली से वृंदावन तक की 170 किलोमीटर की दूरी पैदल पूरी की जाएगी, जिसके चलते यह यात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान सात प्रमुख संकल्प लिए जाएंगे, जिनमें हिंदू राष्ट्र की स्थापना, यमुना सफाई, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और ब्रजमंडल में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना प्रमुख है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरियाणा के फरीदाबाद में होगा पहला पड़ाव

यात्रा का शुभारंभ संत-महात्माओं द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज के साथ हुआ, जिसमें हनुमान चालीसा, राम नाम संकीर्तन और राष्ट्रगान गूंजा। पंडित शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा जातिवाद को समाप्त कर राष्ट्रवाद जगाने वाली है। लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के साथ यात्रा सुबह 10 बजे निकली। यात्रा का पहला पड़ाव हरियाणा के फरीदाबाद का जिराखोर मंदिर है, जहां दोपहर में पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा।

जयाकिशोरी से राजू दास महाराज तक अनेक संत शामिल

8 नवंबर को दशहरा मैदान फरीदाबाद में इस यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव होगा। इस यात्रा में कथावाचक जया किशोरी भी शामिल हैं। अन्य प्रमुख हस्तियों में साध्वी ऋतंभरा, स्वामी चिदानंद मुनि, सुधांशु जी महाराज, स्वामी ज्ञानानंद, बालक योगेश्वर दास, राजू दास महाराज (हनुमानगढ़ी), मृदुल कांत शास्त्री, संजीव कृष्ण ठाकुर शामिल हैं।

राजनीतिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा और पूर्वी प्रतापगढ़ के राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) ने लोगों से इस यात्रा को समर्थन देने का आह्वान किया है। इस यात्रा के साथ मुस्लिम समुदाय के लगभग 300 सदस्य भी फैज खान के नेतृत्व में भी जुड़े हैं, जो कि इस यात्रा में एकता का संदेश दे रहे हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।