Hindi Newsएनसीआर NewsDevar Bhabhi crime gurugram woman pushed her brother-in-law off the roof died in hospital
गुरुग्राम में भाभी ने देवर को छत से दिया था धक्का, इलाज के दौरान युवक की मौत

गुरुग्राम में भाभी ने देवर को छत से दिया था धक्का, इलाज के दौरान युवक की मौत

संक्षेप:

गुरुग्राम में एक महिला ने मामूली कहासुनी के बाद रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक को छत से धक्का दे दिया था, जिसने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  

Dec 08, 2025 11:51 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में एक महिला ने मामूली कहासुनी के बाद रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक को छत से धक्का दे दिया था, जिसने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि हत्या के इरादे से उसने युवक को छत से धक्का दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गत 27 नवंबर को 34 वर्षीय मेवात निवासी रोहित को गंभीर अवस्था में सेक्टर-14 स्थित सरस्वती अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पिछले कुछ समय से घायल युवक सेक्टर-12 में व्यापार सदर के पास रह रहा था। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं था। 30 नवंबर को पुलिस दोबारा अस्पताल में पहुंची तो रोहित ने पुलिस को बताया कि वह ढोल बजाने और रिक्शा चलाने का काम करता है। 24 नवंबर की रात 9 बजे राजीव नगर स्थित लक्की बैंक के मालिक से तीन हजार रुपये लेकर अपने दोस्त राहुल के घर गया था। यहां उसकी सास बबली मिली थी।

ये भी पढ़ें:अवैध संबंध के विरोध पर तुड़वाए पति के हाथ-पैर, पत्नी-प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

आरोप है कि उसने राहुल के घर पर देर रात तक शराब पी। नशा होने के बाद छत पर लेट गया। अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो वह अपने घर पर था। उसे राहुल और उसकी पत्नी पिंकी छोड़कर गए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

शनिवार को इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ने के बाद रविवार को इस मामले में 45 वर्षीय बबली को राजीव नगर कॉलोनी की गली नंबर दो स्थित घर से गिरफ्तार किया। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह साफ-सफाई का काम करती है। मृतक रोहित रिश्ते में उसका देवर लगता था। वह शराब पीने के लिए उसके घर पर आया था। छत पर बैठकर गाली-गलोज कर रहा था। गुस्से में आकर उसने उसे छत से धक्का दे दिया था। सोमवार को महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।