
दिल्ली NCR में घने कोहरे का कहर, एक्सप्रेसवे पर टकराई एक दर्जन गाड़ियां
दिल्ली के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हुईं।
दिल्ली के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हुईं। इसमें चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर तीन गाड़ी और समाधीपुर फ्लाईओवर पर लगभग एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।

घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस को मौके पर पहुंचकर सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात सामान्य रूप से संचालित है।
ये हादसे कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुए, जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरने वाला 135 किलोमीटर लंबा, छह लेन चौड़ा एक्सप्रेसवे है। सामने आए दुर्घटनास्थल के वीडियो में एक सफेद कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जिसका बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। उसके बगल में एक ट्रक खड़ा है। सुबह करीब 8 से 8:15 बजे के बीच दोनों हादसे से हुए हैं। हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं है। हलकी-फुलकी चोट आई थी। इसके बाद वह खुद चले गए। अभी पुलिस से भी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही और लंबा जाम लग रहा।
हादसे पर गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस आयुक्त कार्यालय ने कहा कि पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और जांच जारी है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, इस मामले में, पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
.





