
दिल्ली-NCR में कोहरे के कारण 57 वाहन आपस में टकराए, इंस्पेक्टर समेत 6 की मौत, 24 जख्मी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान एनसीआर के अलग-अलग जिलों में घने कोहरे के कारण 57 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इन हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
Delhi-NCR Pollution: एनसीआर के अलग-अलग जिलों में घने कोहरे के कारण बड़े सड़क हादसे हुए। कम विजिबिलिटी के चलते 57 वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में फरीदाबाद, नूंह और सोनीपत जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति ने जान गंवाई। कुल 24 लोग जख्मी हुए हैं। उधर, कोहरे और धुंध के चलते दिल्ली में 228 उड़ानें रद्द हो गईं जबकि लगभग 90 ट्रेन देरी से पहुंचीं।
नूंह: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन भिड़े
नूंह जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे राजस्थान से दिल्ली जाने वाली लेन पर लगभग 20 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में अलवर निवासी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार और जयपुर के 45 वर्षीय मोहम्मद खलील की मौत हो गई। दोनों अपनी-अपनी कारों में सवार थे। हादसे में पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं।
फरीदाबाद: कंटेनर से टकराई कार, दो की मौत
फरीदाबाद जिले में सीकरी के पास दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में जयपुर निवासी विशाल और उसके चालक संदीप की मौत हो गई, जबकि विशाल का दोस्त हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों नीम करौली जा रहे थे। डीएसपी अभिमन्यु लोहान तावडू ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई हादसे हुए।
सोनीपत: महिला एएसआई की जान गई
सोनीपत जिले में ग्रीन फील्ड हाईवे पर एक कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहीं महिला एएसआई सीमा की मौत हो गई। वह सोनीपत से जींद ड्यूटी पर जा रही थीं। बड़ौदा थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह के अनुसार, इलाके में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी।
ग्रेटर नोएडा: 20 से अधिक वाहन टकराए, कैंटर चालक की मौत
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दनकौर और ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक शाह आलम की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लगभग ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
गाजियाबाद: दो एक्सप्रेसवे पर 17 वाहन भिड़े
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे 12 वाहन टकरा गए, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वहीं, दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के पास रविवार रात पांच वाहन टकरा गए, जिससे छह लोग घायल हुए। दोनों हादसों के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन




