किसके आदेश पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाया; दिल्ली पुलिस ने HC को क्या बताया?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया है कि आखिर उसने किस आदेश पर अमल करते हुए जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट… 

किसके आदेश पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाया; दिल्ली पुलिस ने HC को क्या बताया?
delhi high court on jantar mantar protest site

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर करने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश के तहत लिया गया है। सर्वोच्च अदालत ने निर्देश दिया था कि विरोध-प्रदर्शन के लिए सही स्थानों की पहचान की जाए और उन चिन्हित जगहों पर लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने इसी आधार पर व्यवस्था में उक्त बदलाव किया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर लिया फैसला

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह से हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश के आधार पर लिया गया था। दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा पेश हुए और अपनी बात रखी।

सर्वोच्च अदालत ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने के खिलाफ दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था कि अब समय आ गया है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने वालों को बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। इसके लिए प्रदर्शन की जगहों की पहचान किए जाने की जरूरत है। खासकर ऐसी जगहों की पहचान करनी चाहिए जहां सुविधाएं दी जा सकें।

SC के आदेश पर ही 3 वैकल्पिक जगहों की पहचान

सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि सक्षम अधिकारी को उसके सुझाव पर विचार करना चाहिए और इस पर उचित फैसला लिया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने जस्टिस अमित महाजन के सामने सर्वोच्च अदालत के उक्त आदेश का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश पर ही 3 वैकल्पिक जगहों की पहचान करने का फैसला किया।

इंडियन यूथ कांग्रेस के उदय भानु चिब ने डाली थी याचिका

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने आगे कहा कि सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि प्रदर्शनों के लिए उचित जगहों की पहचान की जानी चाहिए। साथ ही ऐसी जगहों को तय भी किया जाना चाहिए। हमने ठीक सर्वोच्च अदालत के फैसले के अनुरूप ही निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रमुख उदय भानु चिब ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं देने के दिल्ली पुलिस के फैसले को चुनौती दी थी।

तीन मांगों पर नोटिस

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि चूंकि जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई कर दिया गया है ऐसे में उक्त याचिका अब निरर्थक हो गई है। हालांकि इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रमुख उदय भानु चिब की ओर से पेश एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि याचिका में कुछ और मांगें भी हैं जिन पर विचार किया जाना चाहिए। वकीलों की दलीलें संक्षेप में सुनने के बाद, कोर्ट ने चिब की तीन मांगों पर नोटिस जारी किया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकिसके आदेश पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाया; पुलिस ने HC को क्या बताया?