दिल्ली: मालिक ने कर दी डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई, लगा रहा था दुकान में रखा परफ्यूम!

Jan 12, 2026 04:09 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पीड़ित की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान और आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले में शामिल दोषियों का पता लगाने के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली: मालिक ने कर दी डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई, लगा रहा था दुकान में रखा परफ्यूम!

दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके का है। यहां एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के स्टोर पर काम करने वाले 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय को स्टोर के मालिक ने कथित तौर बंधक बनाकर पीटा। पुलिस के मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय ने कथित तौर पर स्टोर में रखी एक परफ्यूम बोतल का इस्तेमाल कर लिया था जिससे मालिक भड़क उठा।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। डिलीवरी ब्वॉय की पहचान ओल्ड कोंडली निवासी ऋषा कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऋषा कुमार कथित तौर पर स्टोर में रखे परफ्यूम को इस्तेमाल कर रहा था और इसी दौरान मालिक की नजर उसपर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद मालिक ऋषा पर चिल्लाने लगा और फिर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि मालिक ने कथित तौर पर डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर उसके साथ मारपीट की।

वहीं हमले के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इसके बाद पीड़ित की मेडिकल जांच की और फिर बयान दर्ज किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान और आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले में शामिल दोषियों का पता लगाने के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि देश में डिलीवरी ब्वॉय की सुरक्षा का मुद्दा इन दिनों काफी चर्चा में है। केंद्र सरकार ने हाल में 'सोशल सिक्योरिटी कोड 2020' के तहत नए ड्राफ्ट नियमों को नोटिफाई कर दिया है। अब गिग वर्कर्स को भी हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और एक्सीडेंट कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
;;;