RSS-BJP नेताओं को निशाना बनाने की आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सनसनीखेज मामले में दावा किया- इस्लामिक स्टेट और उनके कट्टरपंथी कंटेंट से प्रभावित कुछ लोग देश के सीनियर नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

RSS-BJP नेताओं को निशाना बनाने की आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सनसनीखेज मामले में दावा किया- इस्लामिक स्टेट और उनके कट्टरपंथी कंटेंट से प्रभावित कुछ लोग देश के सीनियर नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस ने ये दावा अदालत में दाखिल चार्जशीट में किया है। चार्जशीट इस महीने की शुरुआत में अदालत में दाखिल की गई।

BJP और RSS नेताओं को निशाना?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में स्पेशल सेल के अनुसार बताया गया है कि आरोपियों ने सीनियर भाजपा नेताओं और RSS के एक शीर्ष पदाधिकारी की हत्या की संभावनाओं पर चर्चा की थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दावा किया है कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दो संदिग्ध ऑपरेटिव और उनके तीन साथी विवादित व्यक्ति जाकिर नाइक और पाकिस्तान के मौलवियों मौलाना तारिक मसूद, मौलाना तारिक जमील, डॉ. इसरार अहमद और इंजीनियर मुहम्मद अली मिर्जा के "कट्टरपंथी कंटेंट से प्रभावित" थे। ये लोग बड़े नेताओं पर हमले की योजना बना रहे थे।

चार्जशीट में दर्ज आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनकी पहचान कुछ इस तरह है। झारखंड के बोकारो निवासी 23 वर्षीय अशहर दानिश, महाराष्ट्र के कल्याण के आफताब नासिर कुरैशी (25), ठाणे के सुफियान अबुबकर खान (20), मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कमरान कुरैशी उर्फ समर खान (27) और तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन (20) शामिल हैं।

राम राज्य अखंड भारत’ नाम से बनाया ग्रुप

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अशहर दानिश ने पहचान छिपाने के लिए ‘राम राज्य अखंड भारत’ नाम से एक ग्रुप बनाया था। इसके अलावा उसने सिग्नल ऐप पर ‘CEO कंपनी’ नाम से एक अन्य ग्रुप बनाकर खुद को उसका प्रमुख बताया। जांच में सामने आया कि पिछले साल 9 सितंबर को आफताब और सुफियान को दिल्ली से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे कथित तौर पर हथियार और गोला-बारूद लेने पहुंचे थे। इसके बाद विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया।

पाकिस्तान से जुड़े हैं दानिश के तार

चार्जशीट में कहा गया है कि एन्क्रिप्टेड चैट, सोशल मीडिया गतिविधियां और जब्त डिजिटल उपकरण अहम सबूत के तौर पर शामिल किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अशहर दानिश का संपर्क पाकिस्तान के लाहौर निवासी हसन भट्टी उर्फ हसन मुजाहिदीन से हुआ था।

जांच में यह भी आरोप है कि दानिश और कमरान ने ‘मशरिक’ नाम से एक एनजीओ बनाकर फंड जुटाने, हथियार इकट्ठा करने और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई थी। पुलिस का दावा है कि 2024 में दानिश ने परीक्षण के तौर पर टीएटीपी विस्फोटक तैयार कर उसे रांची की सुवर्णरेखा नदी में नष्ट कर दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।