Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में भी बरसे बादल; IMD का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज दिन की शुरुआत बारिश से हुई। दिल्ली से लेकर नोएडा और फरीदाबाद तक बारिश का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया।

बारिश के बीच गुजरते लोग।
बारिश के बीच गुजरते लोग।

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में अभी मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ज्यादातर हिस्सों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग की ओर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बुधवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश और दिनभर बादल छाए रहने के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोधी रोड मौसम केन्द्र में सुबह साढ़े आठ से शाम के साढ़े पांच बजे के बीच सबसे ज्यादा 38.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी नमी भरी हवाओं के चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 74 से 100 फीसदी के बीच रहा। मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 69 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी की है।

फरीदाबाद में रुक-रुककर बारिश

फरीदाबाद में गुरुवार सुबह शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। बारिश के चलते कई जगह सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे।

लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। जल निकासी की धीमी व्यवस्था के कारण कुछ स्थानों पर पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को भी धीमी गति से वाहन चलाने पड़े और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित रही। सुबह के समय ऑटो और ई-रिक्शा की उपलब्धता भी कम रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले बुधवार को करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई, जिससे शहर के कई प्रमुख सेक्टरों की सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया।

नोएडा में भी झमाझम

उधर, नोएडा में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। करीब 9 बजे शुरू हुई बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार धीमी कर दी। बारिश की वजह से लोगों को ऑफिस और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। कई जगह ट्रैफिक जाम लगने की भी खबर है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर